Tue, 20 Oct 2026 | 08:13:18 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

MP Board Result 2026: छिंदवाड़ा का शानदार प्रदर्शन, 10वीं-12वीं में 13 छात्र प्रदेश टॉप-10 में शामिल

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Apr 16, 2026 02:17 am / Post views : 444

MP Board Result 2026: छिंदवाड़ा का शानदार प्रदर्शन, 10वीं-12वीं में 13 छात्र प्रदेश टॉप-10 में शामिल
शेयर करें:

छिंदवाड़ा बोर्ड परीक्षा परिणाम 2026 :  13 छात्र टॉप-10 में, दीपाली सोनी-निकिता ने मारी बाजी

छिंदवाड़ा यशो : - माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया, जिसमें जिले का प्रदर्शन इस वर्ष शानदार रहा। कक्षा 12वीं का परिणाम 81.86 प्रतिशत और कक्षा 10वीं का 79 प्रतिशत दर्ज किया गया। [caption id="attachment_44285" align="alignnone" width="300"]MP Board Result 2026 Chhindwara छिंदवाड़ा जिले के टॉपर्स जिन्होंने MP Board Result 2026 में प्रदेश स्तर पर स्थान बनाया[/caption] इस वर्ष जिले के 13 छात्रों ने प्रदेश की प्रावीण्य सूची में स्थान बनाकर जिले का नाम रोशन किया है। जिला शिक्षा अधिकारी गोपाल बघेल ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई दी है।

 10वीं और 12वीं में जिले के टॉपर्स

कक्षा 10वीं में सौंसर की निकिता फरकासे ने 497/500 अंक प्राप्त कर प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं कक्षा 12वीं में छिंदवाड़ा उत्कृष्ट विद्यालय की दीपाली सोनी ने 488/500 अंक प्राप्त कर प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया। [caption id="attachment_44287" align="aligncenter" width="236"]MP Board Result 2026 Chhindwara छिंदवाड़ा जिले के टॉपर्स जिन्होंने MP Board Result 2026 में प्रदेश स्तर पर स्थान बनाया[/caption]

 अन्य टॉप रैंकर्स (प्रदेश सूची)

  • अक्षरा ओकटे – 495 अंक (5वां स्थान)
  • मोहित मुलमुदे – 494 अंक (6ठा स्थान)
  • प्रज्ञा माहोरे, हर्ष विरवरे, अभिषेक बोबडे – 493 अंक (7वां स्थान)
  • आदर्श मानेराव, गार्गी पराडकर – 492 अंक (8वां स्थान)
  • निशांत वानखेडे, तन्मय सिरके, पार्थ साहू, सानिया सूर्यवंशी – 490 अंक (10वां स्थान)

 12वीं के अन्य होनहार छात्र

  • प्रेरणा रघुवंशी – 487 अंक (6ठा स्थान)
  • मेघा बिगने, पायल कड़वे – 483 अंक (10वां स्थान)
  • कुमकुम अहिरवार – 478 अंक (गृह विज्ञान, 3रा स्थान)

🌟 प्रेरणादायक सफलता

अमीना भारवकर, ग्राम माल पिपरिया की छात्रा, जहां आज भी बिजली की पर्याप्त सुविधा नहीं है, ने 90.8% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। सीमित संसाधनों के बावजूद उनकी मेहनत और लगन ने उन्हें यह सफलता दिलाई।

💥 समाज का गौरव

सानिया सूर्यवंशी ने 490 अंक प्राप्त कर प्रदेश में 10वां स्थान हासिल किया, जिससे समाज और जिले का मान बढ़ा।

🔥 संघर्ष से सफलता

कुमकुम अहिरवार, मजदूर किसान की बेटी, ने 12वीं गृह विज्ञान में 95.6% के साथ प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया।

 CBSE में भी शानदार प्रदर्शन

विद्या भूमि पब्लिक स्कूल ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए 100% रिजल्ट दिया। यथार्थ पवार (98.4%), अनंत अग्रवाल (97.2%) और हर्षना जोशी (96%) टॉप पर रहे। विद्यालय के 204 छात्र फर्स्ट क्लास में उत्तीर्ण हुए और कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए।

 संदेश

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. शेषराव यादव ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनकी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा दी। https://vidyabhumi.edu.in/

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष