Fri, 23 Oct 2026 | 12:25:42 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
: किसानों को फसल सुरक्षा के लिए 25 सोलर फेंसिंग मशीनों का वितरण डीपीएस छिंदवाड़ा के क्रिकेटर अथर्व मराठा का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन टीवी पर होगा ‘धुरंधर’ का प्रीमियर, 10 करोड़ से अधिक घरों तक पहुंचने की उम्मीद पशुपालन अधिकारी जीएस पक्षवार 20 साल से छिंदवाड़ा में पदस्थ ग्रामीणों का विरोध, दुकान बंद कर चले गए सेल्समैन पलारी अस्पताल से डॉक्टर बाबू चौहान की वापसी का आदेश, जनता में आक्रोश प्रतिबंधित कार्बाइन गन और कार्बाइड उपकरणों के क्रय-विक्रय व उपयोग पर रोक, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई लोहे के विद्युत पोल चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 45 लाख का माल जब्त चीचबंद जलाशय से एथेनॉल कंपनी को पानी देने पर रोक लगाने विधायक ने कलेक्टर को लिखा पत्र सिवनी जिला पंचायत में कांग्रेस का सियासी दांव फेल, अविश्वास प्रस्ताव औंधे मुंह गिरा : किसानों को फसल सुरक्षा के लिए 25 सोलर फेंसिंग मशीनों का वितरण डीपीएस छिंदवाड़ा के क्रिकेटर अथर्व मराठा का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन टीवी पर होगा ‘धुरंधर’ का प्रीमियर, 10 करोड़ से अधिक घरों तक पहुंचने की उम्मीद पशुपालन अधिकारी जीएस पक्षवार 20 साल से छिंदवाड़ा में पदस्थ ग्रामीणों का विरोध, दुकान बंद कर चले गए सेल्समैन पलारी अस्पताल से डॉक्टर बाबू चौहान की वापसी का आदेश, जनता में आक्रोश प्रतिबंधित कार्बाइन गन और कार्बाइड उपकरणों के क्रय-विक्रय व उपयोग पर रोक, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई लोहे के विद्युत पोल चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 45 लाख का माल जब्त चीचबंद जलाशय से एथेनॉल कंपनी को पानी देने पर रोक लगाने विधायक ने कलेक्टर को लिखा पत्र सिवनी जिला पंचायत में कांग्रेस का सियासी दांव फेल, अविश्वास प्रस्ताव औंधे मुंह गिरा

सांसद बंटी विवेक साहू ने भोपाल में मंत्रियों से की मुलाकात, छिंदवाड़ा-पांढुर्णा के विकास कार्यों पर हुई अहम चर्चा

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Aug 18, 2026 10:50 pm / Post views : 93

सांसद बंटी विवेक साहू ने भोपाल में मंत्रियों से की मुलाकात, छिंदवाड़ा-पांढुर्णा के विकास कार्यों पर हुई अहम चर्चा
शेयर करें:
सांसद बंटी विवेक साहू ने मंत्रियों से की मुलाकात, छिंदवाड़ा-पांढुर्णा के विकास पर चर्चा
Seoni 18 August 2026 छिंदवाड़ा यशो:- छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिलों के विकास को लेकर सांसद बंटी विवेक साहू लगातार सक्रिय हैं। अपने दो वर्ष के कार्यकाल में दोनों जिलों के लिए करोड़ों रुपये के विकास कार्यों को स्वीकृति दिलाने के साथ उन्हें धरातल पर शुरू कराने के प्रयासों के बाद सांसद ने अब लंबित और प्रस्तावित कार्यों को गति देने के लिए भोपाल में विभिन्न विभागों के मंत्रियों से मुलाकात की। सोमवार को भोपाल प्रवास के दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने सुबह से शाम तक विभिन्न विभागों के मंत्रियों से मुलाकात कर छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिलों के विकास कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने संबंधित कार्यों के संबंध में मंत्रियों को पत्र भी सौंपे और शीघ्र स्वीकृति एवं क्रियान्वयन का आग्रह किया। सांसद के प्रयासों से जनपद पंचायत छिंदवाड़ा की ग्राम पंचायत खापाकला में क्षतिग्रस्त पुलिया के निर्माण का कार्य भी जल्द शुरू होने की उम्मीद है। ग्रामीणों की सुविधा और आवागमन को देखते हुए इस कार्य को सांसद ने प्राथमिकता से उठाया है।

चार मंत्रियों से की मुलाकात

भोपाल प्रवास के दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल, जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया और खेल मंत्री कैलाश विश्वास सारंग से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने दोनों जिलों से जुड़े विकास कार्यों, लंबित प्रस्तावों और आवश्यक सुविधाओं को लेकर चर्चा की। मंत्रियों ने सांसद को विकास कार्यों के संबंध में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। सांसद ने कहा कि छिंदवाड़ा और पांढुर्णा के विकास के लिए केंद्र और राज्य सरकार के स्तर पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं तथा जनता से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। [caption id="attachment_50331" align="aligncenter" width="300"]भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लालसिंह आर्य से सांसद बंटी विवेक साहू की मुलाकात सांसद बंटी विवेक साहू ने मंत्रियों से की मुलाकात, छिंदवाड़ा-पांढुर्णा के विकास पर चर्चा[/caption]

नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लालसिंह आर्य से भी मिले

सांसद बंटी विवेक साहू ने भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लालसिंह आर्य से भी मुलाकात की। इसके अलावा उन्होंने पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार से भी भेंट की। मुलाकात के दौरान संगठनात्मक विषयों के साथ ही क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय झांझरी, नीरज भारद्वाज और राहुल वर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष