Wed, 21 Oct 2026 | 02:24:50 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

छिन्दवाड़ा से खण्डवा तक पदयात्रा: 123 किमी की यात्रा पूरी कर बैतूल सीमा में पहुँचे सांसद बंटी विवेक साहू

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jul 01, 2025 07:53 pm / Post views : 223

छिन्दवाड़ा से खण्डवा तक पदयात्रा: 123 किमी की यात्रा पूरी कर बैतूल सीमा में पहुँचे सांसद बंटी विवेक साहू
शेयर करें:
Chhindwara 01 July 2025 छिन्दवाड़ा यशो:- 1 जुलाई 2025 – छिन्दवाड़ा संसदीय क्षेत्र के सांसद बंटी विवेक साहू की 14 दिवसीय 411 किलोमीटर लंबी पदयात्रा आज अपने पाँचवें दिन में बैतूल जिले की सीमा में प्रवेश कर गई। उन्होंने छिन्दवाड़ा और पांढुर्णा क्षेत्र में अब तक कुल 123 किलोमीटर की पदयात्रा पूरी कर ली है। सोमवार की सुबह यह यात्रा श्री दादाजी दरबार, पांढुर्णा में पूजा-अर्चना के साथ आरंभ हुई और रात्रि विश्राम ग्राम चिचड़ा में हुआ। [caption id="attachment_32058" align="alignright" width="300"] 123 किमी की यात्रा पूरी कर बैतूल सीमा में पहुँचे सांसद बंटी विवेक साहू छिन्दवाड़ा से खण्डवा तक पदयात्रा: 123 किमी की यात्रा पूरी कर बैतूल सीमा में पहुँचे सांसद बंटी विवेक साहू[/caption]

भक्तों और जनसमर्थकों का बढ़ता उत्साह

सांसद की इस पदयात्रा को बड़ी संख्या में जनसमर्थन प्राप्त हो रहा है। विशेष रूप से दादाजी धूनीवाले के भक्तों की भागीदारी हर दिन बढ़ती जा रही है। यात्रा में स्थानीय नागरिकों, महिलाओं, वृद्धजनों और बच्चों का भी उत्साह देखने को मिल रहा है।

पांढुर्णा शहर से ग्राम चिचड़ा तक का रूट

पदयात्रा की शुरुआत पांढुर्णा के विभिन्न वार्डों – वसई वार्ड, संत रविदास वार्ड, मजदूर केंद्र, शिवाजी वार्ड, जयस्तंभ चौक, संत जगनाडे चौक, खारी वार्ड, टेकड़ी वार्ड आदि से होती हुई, भोपाल बायपास होकर ग्राम तिगांव पहुँची। इसके बाद यह यात्रा भंदारगोंदी, देवखापा, खेड़ीकलां, तिगांव, मोही होते हुए रात में चिचड़ा पहुँची, जहाँ रात्रि विश्राम हुआ।

छठे दिन की योजना

मंगलवार, 1 जुलाई को पदयात्रा का छठवां दिन ग्राम चिचड़ा से प्रारंभ हुआ। पदयात्री विभिन्न गांवों से गुजरते हुए दोपहर में हवेली भोजनालय में विश्राम करेंगे, तत्पश्चात आगे बढ़ते हुए रात का विश्राम कान्हा भोजनालय में किया जाएगा।

धर्मपत्नी संग यात्रा पर सांसद

सांसद बंटी विवेक साहू अपनी धर्मपत्नी श्रीमती शालिनी साहू के साथ इस पदयात्रा में सहभागिता कर रहे हैं। यह यात्रा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि सांसद द्वारा जनसंवाद का भी एक माध्यम बन रही है।

पदयात्रा में यह रहें प्रमुख रूप से उपस्थित

सांसद बंटी विवेक साहू की पॉंचवे दिन की पदयात्रा के दौरान प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री नानाभाऊ मोहोड़, नगर पालिका पाण्ढुर्णा अध्यक्ष संदीप घाटोड़े, नगर परिषद अध्यक्ष विजेंद्र दीक्षित, उज्जवल सिंग चौहान, प्रवीण चौहान, मंडल अध्यक्ष तिगांव अनिल बाल्या ठाकरे, मंडल अध्यक्ष पांढुर्णा बंटी छगानी, कुंडा मंडल अध्यक्ष धरम वर्मा, मंडल अध्यक्ष बिछुआ शैलेश चोपडे, वरिष्ठ भाजपा नेता नरेश साहू, संतोष पटेल, राजू नरोटे, रिजवान कुरैशी, मंडल अध्यक्ष छिन्दवाड़ा सौरभ ठाकुर, नवीन बारस्कर, पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित पोफली, लोचन खवसे, नीरज चौहान, कैलाश जायसवाल, सुनील रबड़े, मोहन राउत, माया राउत, मदुकर धाण्डल, चेतन बनोड़े, रवि कवरेती, उत्तम झा, मंगेश नव्हरे, सौरभ भार्गव, विजेंद्र चौहान, रामचंद्र बोबडे, मारुती कोचे, आंनद वन, देवेंद्र राऊत, वेद पटेल, शुभम साहू ख़मरा, रजत वंखेड, छिन्दवाड़ा मंडल महामंत्री अंकित तिवारी, अकिंत सोलंकी, विशाल शर्मा, विश्वेन्द्र बैस, नरेन्द्र माहोरे सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल थी।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष