Wed, 21 Oct 2026 | 02:25:13 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

छिंदवाड़ा से मैहर तक 375 किमी की धार्मिक पदयात्रा पर निकले सांसद बंटी विवेक साहू, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jul 01, 2026 10:53 pm / Post views : 181

छिंदवाड़ा से मैहर तक 375 किमी की धार्मिक पदयात्रा पर निकले सांसद बंटी विवेक साहू, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत
शेयर करें:

बंटी विवेक साहू मैहर पदयात्रा - छिंदवाड़ा से मैहर तक 375 किमी की धार्मिक पदयात्रा

Chhindwara 01 July 2026 छिंदवाड़ा यशो:- छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिले की सुख-समृद्धि, वैभव एवं खुशहाली की कामना को लेकर सांसद बंटी विवेक साहू ने बुधवार को छिंदवाड़ा से मैहर तक 375 किलोमीटर लंबी 14 दिवसीय धार्मिक पदयात्रा का शुभारंभ किया। यह पदयात्रा छिंदवाड़ा, सिवनी, जबलपुर और कटनी होते हुए 14 जुलाई को मैहर पहुंचेगी।

पदयात्रा प्रारंभ करने से पहले सांसद बंटी विवेक साहू ने अपने निवास के सामने स्थित हनुमान मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा संत-महात्माओं और पूजारियों का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर पांढुर्णा के राजना आश्रम के विवेक जी महाराज विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने यात्रा की सफलता के लिए आशीर्वाद प्रदान किया।

यात्रा के दौरान विभिन्न गांवों और कस्बों में सांसद बंटी विवेक साहू का नागरिकों, सामाजिक संगठनों एवं श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा और माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने मार्ग में वरिष्ठजनों एवं मातृशक्ति से आशीर्वाद प्राप्त करते हुए क्षेत्र की खुशहाली और जनकल्याण की कामना की।

सांसद बंटी विवेक साहू ने बताया कि यह पदयात्रा धार्मिक आस्था के साथ-साथ जनसंपर्क और समाज के लोगों से संवाद का भी माध्यम बनेगी। वर्षा ऋतु के दौरान सैकड़ों गांवों, शहरों और जंगलों से गुजरते हुए वे अपने संकल्प को पूर्ण करेंगे।

पदयात्रा के पहले दिन सांसद श्री साहू ने सैकड़ों पदयात्रियों के साथ श्री रामेश्वर धाम सिहोरामाल तक लगभग 22 किलोमीटर की पदयात्रा पूरी की।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष