Tue, 20 Oct 2026 | 05:47:46 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी

नगर गौरव दिगंबर जैन मुनि श्री नीरज सागर जी का 12 वर्ष बाद प्रथम नगर आगमन

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Dec 16, 2025 01:48 am / Post views : 441

नगर गौरव दिगंबर जैन मुनि श्री नीरज सागर जी का 12 वर्ष बाद प्रथम नगर आगमन
शेयर करें:
सिवनी 15 दिसंबर 2025 छपारा यशो:- परम पूज्य आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज से वर्ष 2013 में जैनेश्वरी दीक्षा प्राप्त कर दिगंबर जैन मुनि बने नगर गौरव मुनि श्री नीरज सागर जी का 12 वर्ष बाद पहली बार अपनी जन्मस्थली छपारा में आगमन 18 दिसंबर (गुरुवार) को होने जा रहा है। मुनि श्री के आगमन की सूचना मिलते ही न केवल जैन समाज, बल्कि पूरे नगर के सर्वधर्म प्रेमियों में अभूतपूर्व उत्साह और श्रद्धा का वातावरण निर्मित हो गया है। मुनि श्री नीरज सागर जी के नगर आगमन को लेकर छपारा नगर में भव्य स्वागत, वंदन और ऐतिहासिक आगवानी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। नगरवासियों में इस पुण्य अवसर को लेकर विशेष उल्लास देखा जा रहा है। उल्लेखनीय है कि छपारा के प्रतिष्ठित वस्त्र व्यवसायी नरेंद्र कुमार जैन के द्वितीय पुत्र नीरज जैन बचपन से ही धर्म के प्रति गहरी श्रद्धा रखते थे। नित्य मंदिर दर्शन, पूजन, पाठ, स्वाध्याय एवं संत सेवा उनकी दिनचर्या के प्रमुख अंग रहे। युवावस्था में ही उन्होंने परम पूज्य आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज से आजीवन ब्रह्मचर्य व्रत ग्रहण कर धर्म–ध्यान में स्वयं को समर्पित कर दिया। अगस्त 2013 में रामटेक में आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के चातुर्मास के दौरान नीरज जैन ने दिगंबर मुनि दीक्षा ग्रहण की और उनका नाम मुनिश्री नीरज सागर जी हुआ। दीक्षा के पश्चात बीते 12 वर्षों से नगरवासी उनके प्रथम नगर आगमन की प्रतीक्षा कर रहे थे, जो अब पूर्ण होने जा रही है। इस पावन अवसर पर जैन समाज छपारा द्वारा समस्त नगरवासियों से आग्रह किया गया है कि- वे इस ऐतिहासिक एवं पुण्यकारी आगवानी कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ प्राप्त करें और मुनि श्री के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित करें।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें