Wed, 21 Oct 2026 | 03:50:41 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

नरवाई जलाने वालों पर एफआईआर दर्ज, समझाईश के बाद भी नरवाई जलाना जारी 

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Apr 20, 2025 10:17 pm / Post views : 250

नरवाई जलाने वालों पर एफआईआर दर्ज, समझाईश के बाद भी नरवाई जलाना जारी 
शेयर करें:
Chhindwara 20 April 2025
  छिंदवाड़ा यशो:- कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार प्रशासन द्वारा लगातार समझाईश देने के बाद भी व्यक्तियों द्वारा नरवाई में आग लगाए जाने की घटनाएं सामने आ रही हैं। नरवाई जलाने से होने वाले नुकसानों के बारे में कृषि विभाग द्वारा व्यक्तियों को लगातार अवगत कराया जा रहा है, साथ ही नरवाई प्रबंधन के लिए विकासखंड छिन्दवाड़ा में बीआईएसए संस्था जबलपुर के सहयोग तथा किसानों द्वारा स्वप्रेरित होकर भी बड़ी संख्या में सुपरसीडर द्वारा मूंग फसल की बोनी खड़ी नरवाई में की गई है। 
इन प्रयासों के बाद भी विकासखंड छिन्दवाड़ा में नरवाई जलाने पर कृषि विभाग एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने व्यक्तियों पर कार्यवाही की है। नरवाई जलाने पर शनिवार देर शाम जिले के कुंडीपुरा थाने में ग्राम अतरवाड़ा के कमलेश पिता बुद्धू चौरिया, ग्राम भानादेही के करण पिता रेशम चंद्रवंशी तथा चांद थाने में ग्राम थांवरीकला के भैयालाल पिता देवचंद पाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। विकासखंड छिन्दवाड़ा के कृषि एवं राजस्व विभाग के मैदानी अमले को नरवाई जलाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश जिला प्रशासन द्वारा दिए जाने पर यह कार्यवाही की गई है। कार्यवाही के दौरान तहसीलदार, एसडीओ कृषि, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, पटवारी व एईओ उपस्थित थे।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष