Wed, 21 Oct 2026 | 12:46:50 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

जिले की 108 शालाओ में हुआ (परख) राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Dec 04, 2024 10:18 pm / Post views : 237

जिले की 108 शालाओ में हुआ (परख) राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे
शेयर करें:

 कलेक्टर सुश्री जैन ने किया जैतपुर खुर्द विद्यालय का निरीक्षण

Seoni 04 December 24
 सिवनी यशो:- भारत शासन (Government of India) द्वारा प्रारंभिक शिक्षा (Early education) में विद्यार्थियों के उपलब्धि स्तर का जायजा लेने हेतु कक्षा 3, 6 व 9 के विद्यार्थियों का 04 दिसम्बर 2024 को पूरे देश में एक साथ परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण 2024 (PARAKSHA NATIONAL SURVEY 2024) एनसीईआरटी (NCERT) की गाइडलाइंस व टूल्स (Guidelines and tools) के अनुसार सेम्पल शालाओं में आयोजित किया गया। सर्वे के दौरान कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन (Collector Ms. Sanskriti Jain) ने भी विकासखंड सिवनी के शासकीय माध्यमिक शाला जैतपुर खुर्द का निरीक्षण व्यवस्थाओं का जायजा लिया। राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल (State Education Center Bhopal) से ओआईसी  अमित सक्सेना के द्वारा केन्द्रीय विधालय सिवनी, नवोदय विद्यालय कन्हीवाडा, आशादीप विद्यालय पलारी एवं शासकीय माध्यमिक विद्यालय झोला का निरीक्षण किया गया। उक्त सर्वे में डाइट फैकल्टी ,जिला शिक्षा अधिकारी, जिला परियोजना समन्वयक, समस्त सहायक परियोजना समन्वयक, बीआरसीसी, बीएसी एवं जनशिक्षको के द्वारा सतत भ्रमण कर निरीक्षण किया गया।
            जिले के 100 शैक्षणिक संस्थाओं में कुल 108 कक्षायें परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण के लिये चयनित हुई थी। इनमें कक्षा 3 हेतु 41, कक्षा 6 हेतु 31 तथा कक्षा 9 हेतु 36 कक्षायें सम्मिलित है। सर्वे कार्य हेतु डाइट के प्रथम एवं द्वितीय वर्ष में अध्ययनरत 108 प्रशिक्षणार्थियों को फील्ड इन्वेस्टिगेटर नियुक्त किया गया था। चयनित विद्यालयों में सीबीएसई के द्वारा 100 माइक्रोआब्जर्वर की नियुक्ति की गई। राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे के सफल एवं सुचारू क्रियान्वयन के लिए जिले स्तर पर डाइट केवलारी में कन्ट्रोल रूम का गठन किया जाकर सर्वे डाटा संबंधी जानकारी एकत्र की गई। जिसमे कक्षा 3 के 718 बच्चे एवं  88 शिक्षक, कक्षा 6 के 720 बच्चे एवं 87 शिक्षक तथा कक्षा 9 के 1007  बच्चे एवं 144 शिक्षक  सम्मिलित हुए। इस प्रकार कुल 108 कक्षाओं के 2445 बच्चे एवं 319 शिक्षक सम्मिलित हुये। उल्लेखीय यह है कि प्रत्येक सैंपल शाला की चयनित कक्षा से अधिकतम 30 छात्रो को ही सर्वे में सम्मिलित कराया जाना था।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष