स्वास्थ्य और शिक्षा को दी जाएगी प्राथमिकता
Seoni 13 April 2026 सिवनी यशो:- जिले के विकास को नागरिकों की आवश्यकताओं से जोड़ते हुए योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता रहेगी। इस दिशा में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, जो प्रशासन और आमजन के बीच सेतु का कार्य करता है। उक्त विचार नवागत कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना द्वारा कलेक्टर सभागार में आयोजित मीडिया प्रतिनिधियों की परिचयात्मक बैठक में व्यक्त किए गए। [caption id="attachment_44166" align="aligncenter" width="300"]
कलेक्टर नेहा मीना ने मीडिया प्रतिनिधियों के साथ की परिचयात्मक बैठक[/caption]