Mon, 19 Oct 2026 | 06:59:50 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
जिला भाजपा ने दी शुभकामनाएं, कहा—उत्तराखंड में जनसेवा और सुशासन का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे डॉ. , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा जिला भाजपा ने दी शुभकामनाएं, कहा—उत्तराखंड में जनसेवा और सुशासन का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे डॉ. , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा

बाजार में अमानक पॉलिथीन जप्ती एवं चालानी कार्यवाही निर्देश

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 05, 2024 08:21 pm / Post views : 113

बाजार में अमानक पॉलिथीन जप्ती एवं चालानी कार्यवाही निर्देश
शेयर करें:

निगम आयुक्त ने की अवैध कालोनियों की समीक्षा

छिंदवाड़ा यशो:- नगर निगम आयुक्त चंद्रप्रकाश राय ने मंगलवार को निगम सभाकक्ष मे समय सीमा की बैठक ली। आयुक्त ने बैठक में निगम की विभिन्न शाखाओं के प्रमुखों के कार्यों की समीक्षा की। बैठक में मुख्य रूप से अवैध एवं स्वीकृति के विपरित निर्माण एवं क्षतिग्रस्त भवन के संबंध में अब तक जारी नोटिसों पश्चात की गई कार्यवाही की जानकारी लेते हुए आगामी कार्यवाही प्रस्तावित करने के निर्देश दिए गए। सांसद एवं विधायक निधि के कार्यों तथा सांसद एवं विधायक के पत्रों पर की जाने की कार्यवाही की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। आयुक्त ने अवैध कालोनियों पर की जाने वाली कार्यवाही की समीक्षा की गई। आगामी दिवसों में स्वच्छ भारत मिशन सर्वेक्षण को लेकर की जाने वाली तैयारियों के बिंदुओं के संबंध में निगमायुक्त ने विस्तार से निर्देश दिए। इसके साथ ही बाजार में अमानक पॉलिथीन जप्ती एवं चालानी कार्यवाही में तेजी लाने के निर्देश भी बैठक में दिए गए।प्रधानमंत्री आवास योजना (बीएलसी घटक) में जियो टैग एवं राशि प्राप्त होने के उपरांत किए जाने की समीक्षा आयुक्त ने की। निगमायुक्त ने सड़को पर आवारा पशुओं को पकडऩे की कार्यवाही को प्रतिदिन किए जाने के निर्देश दिए। बिना अनुमति भवन निर्माण एवं अनुमति से अधिक निर्माण किए जाने वाले भवनों पर प्रशमन अधिरोपित करने की कार्यवाही के साथ ही नोटिस जारी करने के निर्देश निगमायुक्त ने दिए। राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए निगमायुक्त ने संपत्ति कर, जलकर, दुकान किराया एवं प्रीमियम, लीज रेंट की राशि सहित अन्य करो कि राशि संग्रहण में वृद्धि के निर्देश दिए। इसके साथ ही जिन भवन स्वामियों को डिमांड नोटिस जारी किए गए थे परंतु उनके द्वारा कर का भुगतान नहीं किए है उनके विरुद्ध कुर्की की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। भवन अनुज्ञा हेतु लंबित आवेदनों की समीक्षा में आयुक्त ने आवेदनों के समय सीमा के निराकरण के निर्देश दिए। पी0एम0 स्वनिधि के अंतर्गत आयुक्त ने दस हजार, बीस हजार एवं पचास हजार रुपए की राशि के ऋण को लक्ष्य के अनुसार अधिक से अधिक हितग्राही को प्रदान करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही आयुक्त ने कोर्ट प्रकरण, जनसुनवाई, कलेक्टर टीएल, सीएम हेल्पलाइन, जन आकांक्षा पोर्टल, महापौर हेल्पलाइन सहित निगम टीएल के लंबित प्रकरणों की समीक्षा की एवं समय सीमा में निराकरण के निर्देश दिए। बैठक में सभी शाखा प्रमुख एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें