Mon, 19 Oct 2026 | 10:43:42 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी

नान प्रबंधक को लापरवाही के लिये जारी हुआ नोटिस 

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jan 20, 2025 08:53 pm / Post views : 195

नान प्रबंधक को लापरवाही के लिये जारी हुआ नोटिस 
शेयर करें:

धान के परिवहन एवं उपर्जन की गति धीमी होने पर कलेक्टर ने दिखाई नाराजगी 

Seoni 20 January 2025
 सिवनी यशो:- कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन (Collector Ms. Sanskriti Jain) की अध्यक्षता में सोमवार  20 जनवरी को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में  समय-सीमा बैठक आयोजित हुई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत नवजीवन विजय, अपर कलेक्टर सी एल चनाप एवं अपर कलेक्टर सुश्री सुनीता खण्डायत सहित सभी विभागों के कार्यालय प्रमुख उपस्थित थे। वहीं खंडस्तरीय अधिकारी वीडियो कॉफ्रेंसिंग (Video Conferencing) के माध्यम से बैठक में जुड़े थे।
            बैठक में कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन ने सीएम हेल्प लाईन, समय-सीमा में दर्ज प्रकरण, विभिन्न आयोग से प्राप्त शिकायतों, न्यायालयीन प्रकरण तथा राजस्व महाभियान सहित अन्य योजना की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। कलेक्टर सुश्री जैन ने विभागवार सीएम हेल्प लाईन की विस्तृत समीक्षा करते हुये अपेक्षित निराकरण न करने वाले विभागों के कार्यालय प्रमुखों को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिये हैं, साथ ही जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम को भी धान उपार्जन कार्यों में परिवहन की धीमी गति तथा खाद्यान्न परिवहन में लापरवाही को लेकर नोटिस जारी किया गया है। इसी तरह बैठक में देरी पर पहुंचने को लेकर मंडी सचिव सिवनी को भी नोटिस जारी किया गया है। 
      बैठक में कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन ने मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के ग्रामवार, वार्डवार आयोजित हो रहे शिविरों में प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करते हुए विभागवार लंबित आवेदनों के त्वरित निराकरण के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारी को दिये हैं। उन्होंने सभी अनुविभागीय अधिकारियों राजस्व को खाद्य आवंटन तथा वितरण से जुडी सभी शिकायतों की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिये हैं। कलेक्टर सुश्री जैन ने जिले की पहल मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना से लाभांवित महिलाओं का अटल पेंशन योजना में नामांकन की प्रगति की समीक्षा करते हुए अग्रणी बैंक प्रबंधक तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बालविकास को अभियान को गति देते हुए अधिकतम लाडली बहनों को योजना से जोडने के निर्देश दिये हैं।     
      बैठक में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले जिला स्तरीय तथा खण्डस्तरीय कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर भी कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन द्वारा अधिकारियों से चर्चा कर सौंपे गए दायित्वों की प्रगति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने जिला स्तर एवं विकासखंड स्तर पर आयोजित होने वाले गौरवपूर्ण एवं व्यवस्थित आयोजन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये।  

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें