Wed, 21 Oct 2026 | 08:44:43 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

लापरवाही बरतने वाले पटवारियों को नोटिस जारी

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Feb 27, 2025 07:04 pm / Post views : 322

लापरवाही बरतने वाले पटवारियों को नोटिस जारी
शेयर करें:

राजस्व प्रकरणों के निराकरण स्थिति तथा विभागीय योजनाओं की प्रगति की कलेक्टर सुश्री जैन ने की समीक्षा

Seoni 27 February 2025 सिवनी यशो:- कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन ने गुरूवार 27 फरवरी को राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर राजस्व प्रकरणों के निराकरण स्थिति तथा विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अनुभागवार स्वामित्व योजना, फार्मर रजिस्ट्री, आधार लिंकिंग, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के पात्र किसानों की ई-केवायसी सहित भू-राजस्व वसूली की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। बैठक में अपर कलेक्टर सीएल चनाप, अपर कलेक्टर सुश्री सुनिता खण्डायत सहित सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्?व, तहसीलदार तथा नायब तहसीलदार उपस्थित रहे। बैठक में कलेक्टर सुश्री जैन ने राजस्व न्यायालयवार प्रकरणों के निराकरण प्रगति की समीक्षा करते हुये सभी राजस्व अधिकारियों को प्रकरणों के समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोई भी प्रकरण अकारण लंबित न रहे। कलेक्टर सुश्री जैन ने स्वामित्व योजना के लंबित प्रकरणों के भी त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये है। बैठक में कलेक्टर सुश्री जैन ने लंबित सीएम हेल्प लाईन की भी शिकायतवार विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा के दौरान केवलारी अनुभाग के छींदा पटवारी द्वारा राहत राशि संबंधी शिकायत के निराकरण में लापरवाही बरतना पाये जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये हैं। इसी तरह धनौरा पटवारी द्वारा सीमांकन में लापरवाही बरतना पाये जाने पर नोटिस जारी किया गया है। कलेक्टर सुश्री जैन ने मांग अनुरूप भू-राजस्व वसूली जमा करवाने के लिए सभी तहसीलदारों को निर्देश दिये हैं। उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों को उनके अनुभाग में स्थित वैटलैंड की राजस्व रिकार्ड में प्रविष्टी करने के शासन के निर्देशानुसार वैटलैंड के चिन्हांकन तथा सीमांकन कर प्रविष्टी सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं। कलेक्टर ने 44 लापरवाह अधिकारियों पर लगाया अर्थदण्ड (penalty)

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष