Wed, 21 Oct 2026 | 10:16:01 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

अब फूलसागर-नारायणगंज मार्ग में भारी वाहन प्रतिबंधित

अब फूलसागर-नारायणगंज मार्ग में भारी वाहन प्रतिबंधित
शेयर करें:

निर्माण कार्य की गति बढ़ाने की जगह सड़कों से आवागमन किया जा रहा प्रतिबंधित

मंडला यशो:- जिले में चल रहे सड़क निर्माण कार्यों में ठेकेदार सहित अन्य जिम्मेदारों द्वारा लेटलतीफी की जा रही है और वहीं दूसरी ओर आमजनों की समस्या समाधान करने की जगह हाईवे पर बार-बार आवागमन को प्रतिबंधित किया जा रहा है कुछ माह पहले बबैहा पुल से आवागमन बंद कर दिया अब फूलसागर-नारायणगंज मार्ग से भारी वाहनों का आवागमर प्रतिबंधित किया जा रहा है। मंडला-जबलपुर मार्ग पर बन रही जाम की समस्या के मद्देनजर कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना एवं पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने कुड़ामैली के संबंधित स्थल का बारिकी से निरीक्षण किया। कलेक्टर ने एमपीआरडीसी सहित संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कुड़ामैली में डायवर्सन का काम तत्काल प्रारंभ करते हुए उचित गुणवत्ता के साथ जल्द पूरा करें। उन्होंने आगामी 4 दिनों के लिए फूलसागर से बरेला मार्ग में भारी वाहनों के आवागमन को तत्काल प्रतिबंधित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डायवर्जन का कार्य पूरा होने तक छोटे वाहन एवं यात्री बसों को फूलसागर, नारायणगंज, बरेला मार्ग में जाने की अनुमति होगी। अन्य बड़े एवं भारी वाहन फूलसागर, निवास, मनेरी, बरेला मार्ग से जा सकेंगे।

पूरे समय रखें ड्रायवर सहित क्रेन की व्यवस्था

कलेक्टर ने एमपीआरडीसी के अधिकारियों को निर्देशित किया कि मंडला से नारायणगंज, कुड़ामैली तक के मार्ग में डायवर्जन के कार्य तथा पुलों के पेंच वर्क का कार्य इसी सप्ताह प्रारंभ करें तथा एक माह में गुणवत्ता के साथ सभी कार्य पूरा करें। उन्होंने फूलसागर पुल के पेंच वर्क एवं रेलिंग कार्य, बबैहा सरफेस के सतह की मरम्मत एवं रेलिंग कार्य तथा बबैहा डायवर्जन कार्य को इसी सप्ताह प्रारंभ करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने नारायणगंज के पास बालई पुल का भी निरीक्षण करते हुए गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर ने एसडीएम एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि संबंधित थाने में पूरे समय ड्रायवर सहित क्रेन की उपलब्धता सुनिश्चित करें ताकि जाम, आदि की समस्या आने पर तत्काल सुधारात्मक कार्यवाही की जा सके।

अति आवश्यक कार्य के लिए शासन से 25 लाख स्वीकृत

मंडला-बरेला मार्ग में बारिश के दौरान आने वाली समस्याओं के तात्कालिक निराकरण के लिए कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना द्वारा राज्य शासन को प्रस्ताव भेजा गया था जिसके आधार पर राज्य शासन द्वारा न्यूनतम, वांछित एवं अति आवश्यक कार्य के लिए तत्काल रूप से 25 लाख रूपए स्वीकृत कर दिए गए हैं।]

सुधार कार्य के दौरान प्रशासन का सहयोग करें

भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने ग्रामीणों से चर्चा करते हुए उनसे प्रशासन का सहयोग करने की समझाईश दी। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मार्ग में आवश्यक सुधार कार्य कराए जा रहे हैं। ग्रामीण समस्या के समाधान के लिए प्रशासन के साथ समन्वय करते हुए सहयोग करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे भ्रमण के दौरान ग्रामीणजनों की भी समस्याएं सुनें तथा उन्हें जिला प्रशासन के संज्ञान में लाएं।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष