Wed, 21 Oct 2026 | 06:35:04 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

16 फरवरी को नवसाक्षर परीक्षा, जिले के 23192 नवसाक्षर होंगे परीक्षा में शामिल

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Feb 13, 2025 05:04 pm / Post views : 230

16 फरवरी को नवसाक्षर  परीक्षा, जिले के 23192 नवसाक्षर होंगे परीक्षा में शामिल
शेयर करें:
Seoni 13 February 2025 सिवनी यशो:- साक्षरता दर बढ़ाने हेतु भारत सरकार के निर्देशानुसार संचालित "उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम'' अंतर्गत कलेक्टर सह जिला मिशन संचालक सुश्री संस्कृति जैन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी सह जिला परियोजना संचालक के निर्देशन में रविवार 16 फरवरी 2025 को नवसाक्षरों की मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मकता मूल्याकंन परीक्षा का आयोजन किया जाना है। जिले के 23192 नवसाक्षर (परीक्षार्थी) परीक्षा में सम्मिलित होगें। परीक्षा का समय प्रात: 10 बजे से सायं 05 बजे तक रहेगा तथा परीक्षा तीन घंटे की रहेगी परीक्षा तिथि में परीक्षार्थी अपनी सुविधानुसार परीक्षा केन्द्र आ सकता है। नवसाक्षरों को परीक्षा केन्द्र तक लाने में अक्षर साथी, सामाजिक संस्था, वरिष्ठ नागरिकों, एन.एस.एस, एन.सी.सी. भारत स्काउट गाइड, नेहरू युवा केन्द्र, जन अभियान परिषद, मुख्यमंत्री नेतृत्व विकास पाठयक्रम के छात्र/छात्राओं का सहयोग ले सकते हैं। परीक्षा में ऐसे नवसाक्षर शामिल होगें, जो नवभारत साक्षरता कार्यकम अंतर्गत सर्वे के द्वारा चिन्हांकित किये गये हो तथा अक्षर साथियों के द्वारा नामांकन किया जाकर राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण द्वारा आईपीसीएल पद्धति से तैयार की गई अक्षर पोथी प्रवेशिका से अध्ययन कार्य किया हो, पूर्व के ऐसे नवसाक्षर जिन्होंने साक्षरता अभियान अंतर्गत संचालित कक्षाओं में प्रवेशिका पूर्ण कर अंतरिम मूल्याकंन में सफलता अर्जित की हो, किन्तु प्रमाणीकरण नहीं किया जा सका हो, ऐसे व्यक्ति जो पूर्व में शिक्षा प्राप्त कर चुके है किन्तु उनके पास किसी प्रकार का प्रमाणीकरण ना हो, किन्तु उनकी उम्र 15 वर्ष या अधिक हो। पूर्व परीक्षाओं में जिन परीक्षार्थी के परीक्षा परिणाम में सुधार की आवश्यकता है उन्हें मूल्यांकन परीक्षा में शामिल कराया जावेगा। परीक्षा केन्द्र शासकीय विद्यालय/पंचायत भवन/सामाजिक चेतना केन्द्र में होगे जो कि उपलब्ध सुविधाओं पर निर्भर करेगा। परीक्षा केन्द्र में उपयुक्त प्रबंध के साथ साथ अन्य प्रबंध जैसे पीने का पानी, टेबिल कुर्सी, फर्श टाटपटटी आदि की व्यवस्था की जावेगी। शासकीय स्कूलों के प्रधानाध्यापक / प्राचार्य परीक्षा केन्द्र प्रभारी होगें और परीक्षा के आयोजन के साथ जुडी समस्त गतिविधियों के लिए उत्तरदायी होगे। कुल मूल्यांकन 150 अंको का होगा, जिसमें पढऩा-50 लिखना-50 एवं गणित 50 अंक निर्धारित किये गये है। प्रत्यक विषय में 33 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त होने पर ही परीक्षा में उत्तीर्ण माना जावेगा। भारत सरकार द्वारा शिक्षार्थी क लिए कुल 5 अंक का ग्रेस देने हेतु प्रावधान किया गया है। यदि किसी शिक्षार्थी उक्त तीनों भागों में 33 प्रतिशत से कम अंक प्राप्त किये जाते है तो उक्त 5 अंकों को एक से अधिक भागों में विभाजित करते हुए (5) अंक) ग्रेस मार्क्स दिये जा सकेगें। इन शिक्षार्थियों को भी परीक्षा में उत्तीर्ण माना जावेगा। 33 प्रतिशत से कम अंक प्राप्त होने पर संबंधित के परीक्षा परिणाम में सुधार की आवश्यकता लिखा जावेगा।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष