Wed, 21 Oct 2026 | 07:28:33 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

पटवारी संघ घंसौर ने 1 सितंबर से ऑनलाइन पोर्टल 2.0 कार्य बहिष्कार की घोषणा

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Aug 27, 2025 03:08 pm / Post views : 347

पटवारी संघ घंसौर ने 1 सितंबर से ऑनलाइन पोर्टल 2.0 कार्य बहिष्कार की घोषणा
शेयर करें:
Seoni 26 August 2025  सिवनी यशो:- घंसौर तहसील के पटवारी संघ ने आगामी 1 सितंबर 2025 से नवीन ऑनलाइन पोर्टल 2.0 के कार्यों का बहिष्कार करने की घोषणा की है। इसका कारण पोर्टल में तकनीकी एवं व्यवहारिक समस्याएँ हैं, जिनका अभी तक निराकरण नहीं किया गया है।

ज्ञापन सौंपा

पटवारी संघ ने प्रमुख सचिव राजस्व, मध्य प्रदेश शासन, वल्लभ भवन भोपाल के नाम ज्ञापन घंसौर अनुविभागीय अधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में नवीन ऑनलाइन बेव जी आई एस 2.0 पोर्टल में कार्य करते समय आने वाली परेशानियों और समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग की गई। जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश पटवारी संघ भोपाल ने 12 अगस्त 2025 को ज्ञापन क्रमांक 223/पट. संघ/2025 में तकनीकी और कार्य संपादन में आ रही विसंगतियों की जानकारी प्रमुख सचिव राजस्व एवं आयुक्त भू अभिलेख को दी थी।

बहिष्कार की चेतावनी

पटवारी संघ ने स्पष्ट किया कि जब तक नवीन पोर्टल यूजर-फ्रेंडली नहीं बनाया जाता या फिर अनुभवी टीम द्वारा प्रशिक्षण नहीं कराया जाता, तब तक 1 सितंबर से पटवारी संघ तहसील के सभी सदस्य पोर्टल से संबंधित कार्य नहीं करेंगे। इसका संपूर्ण जिम्मा शासन और प्रशासन पर होगा।

पोर्टल में समस्याएँ

न्यायालय आदेश, खसरा, आधार KYC, नामांतरण, दुरुस्ती जैसे कार्यों में पटवारी को लगातार तकनीकी और व्यवहारिक परेशानियाँ का सामना करना पड़ रहा है। इन परेशानियों के कारण कृषक और हितग्राहियों को भी सेवा में देरी और असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। कई शिकायतें सीएम हेल्पलाइन और स्थानीय प्रशासन तक पहुँच रही हैं।

 पटवारियों की मांग

पोर्टल को जन उपयोगी और पटवारी-फ्रेंडली बनाया जाए। उपयोग संबंधी संपूर्ण प्रशिक्षण और दिशा निर्देश प्रदान किए जाएँ। कार्य सुचारू रूप से संपन्न करने हेतु तकनीकी सुधार शीघ्र लागू किए जाएँ।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष