Thu, 22 Oct 2026 | 08:51:00 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
प्रतिबंधित कार्बाइन गन और कार्बाइड उपकरणों के क्रय-विक्रय व उपयोग पर रोक, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई लोहे के विद्युत पोल चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 45 लाख का माल जब्त चीचबंद जलाशय से एथेनॉल कंपनी को पानी देने पर रोक लगाने विधायक ने कलेक्टर को लिखा पत्र सिवनी जिला पंचायत में कांग्रेस का सियासी दांव फेल, अविश्वास प्रस्ताव औंधे मुंह गिरा बीना में ₹50 हजार करोड़ की पेट्रोकेमिकल परियोजना से औद्योगिक विकास को मिलेगी गति: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुंबई में इंडिया केम-2026 के उद्घाटन समारोह में हुए शामिल पोती को बचाने पानी में कूदे दादा, दोनों की डूबने से मौत मोहन भागवत के युवा संवाद शिविर में शामिल होने आज सिवनी से जबलपुर पहुंचेंगे युवा स्वयंसेवक 400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे प्रतिबंधित कार्बाइन गन और कार्बाइड उपकरणों के क्रय-विक्रय व उपयोग पर रोक, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई लोहे के विद्युत पोल चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 45 लाख का माल जब्त चीचबंद जलाशय से एथेनॉल कंपनी को पानी देने पर रोक लगाने विधायक ने कलेक्टर को लिखा पत्र सिवनी जिला पंचायत में कांग्रेस का सियासी दांव फेल, अविश्वास प्रस्ताव औंधे मुंह गिरा बीना में ₹50 हजार करोड़ की पेट्रोकेमिकल परियोजना से औद्योगिक विकास को मिलेगी गति: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुंबई में इंडिया केम-2026 के उद्घाटन समारोह में हुए शामिल पोती को बचाने पानी में कूदे दादा, दोनों की डूबने से मौत मोहन भागवत के युवा संवाद शिविर में शामिल होने आज सिवनी से जबलपुर पहुंचेंगे युवा स्वयंसेवक 400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे

मिलाद-उन-नबी को लेकर बंडोल थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Aug 23, 2026 11:01 pm / Post views : 21

मिलाद-उन-नबी को लेकर बंडोल थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
शेयर करें:
Seoni 23 August 2026 सिवनी/ बंडोल यशो:-  आगामी 26 अगस्त को मनाए जाने वाले मिलाद-उन-नबी पर्व को लेकर बंडोल थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न धर्मों एवं समुदायों के प्रतिनिधियों के साथ क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की। सभी ने पर्व को आपसी सौहार्द, भाईचारे, शांति और सद्भाव के वातावरण में मनाने पर सहमति जताई। बैठक पुलिस अधीक्षक लालकृष्ण लालचंदानी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी मनोज कुमार जंघेला के नेतृत्व में संपन्न हुई। इस दौरान मिलाद-उन-नबी पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने सहित क्षेत्र से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।

अफवाहों से बचने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील

थाना प्रभारी मनोज कुमार जंघेला ने बैठक में उपस्थित नागरिकों से पर्व के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर विश्वास न करें और यदि कोई भ्रामक अथवा आपत्तिजनक जानकारी सामने आती है तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। उन्होंने कहा कि त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव का संदेश देते हैं। इसलिए सभी समुदायों की जिम्मेदारी है कि मिलकर शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखें और किसी भी ऐसी गतिविधि से बचें जिससे सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो।

क्षेत्रीय समस्याओं और महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा

शांति समिति की बैठक में मिलाद-उन-नबी पर्व की तैयारियों के अलावा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं एवं महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा की गई। उपस्थित नागरिकों ने प्रशासन के समक्ष अपनी बातें रखीं तथा पर्व के दौरान आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर सुझाव दिए। बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों एवं पत्रकार बंधुओं की उपस्थिति रही। सभी ने शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मिलाद-उन-नबी पर्व मनाने तथा सामाजिक भाईचारा कायम रखने का संकल्प व्यक्त किया।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें