Mon, 19 Oct 2026 | 07:10:05 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
जिला भाजपा ने दी शुभकामनाएं, कहा—उत्तराखंड में जनसेवा और सुशासन का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे डॉ. , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा जिला भाजपा ने दी शुभकामनाएं, कहा—उत्तराखंड में जनसेवा और सुशासन का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे डॉ. , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा

पेंच टाइगर रिजर्व की अनूठी पहल: बफर ग्रामों में स्वास्थ्य सेवा पहुंचाने का अभियान

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jun 18, 2025 04:13 pm / Post views : 286

पेंच टाइगर रिजर्व की अनूठी पहल: बफर ग्रामों में स्वास्थ्य सेवा पहुंचाने का अभियान
शेयर करें:
Seoni 17 June 2025 सिवनी यशो :- पेंच टाइगर रिजर्व प्रबंधन द्वारा बफर एवं उससे लगे दुर्गम वनग्रामों में स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने हेतु एक सराहनीय पहल की गई है। इस अभियान के अंतर्गत ग्रामीणों को नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवाई वितरण की सुविधा दी जा रही है। पेंच टाइगर रिजर्व के उपसंचालक ने जानकारी दी कि बफर क्षेत्र में 107 ग्राम हैं, जबकि बफर से बाहर 23 ऐसे ग्राम हैं जिनकी समितियां पेंच से जुड़ी हैं। कुल मिलाकर 130 इको विकास समितियां इस संरक्षित क्षेत्र से संबद्ध हैं। इन ग्रामों में अधिकांश स्थान अत्यंत दुर्गम वन क्षेत्र में स्थित हैं, जहाँ प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं भी मुश्किल से उपलब्ध हो पाती हैं। इसी आवश्यकता को समझते हुए पेंच प्रबंधन ने यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक एवं आशा हॉस्पिटल, कामठी के सहयोग से ग्रामीण क्षेत्रों में एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन प्रारंभ किया।

दिसंबर-जनवरी में प्रथम चरण रहा सफल

पहले चरण में दिसंबर और जनवरी माह के दौरान 112 ग्रामों को समूहों में विभाजित कर कुल 39 स्वास्थ्य शिविर लगाए गए थे। इन शिविरों में कुल 3145 ग्रामीणों का परीक्षण कर उन्हें आवश्यक दवाएं वितरित की गईं।

मई से चल रहा द्वितीय चरण

द्वितीय चरण मई के अंतिम सप्ताह से प्रारंभ हुआ है और अब तक 27 ग्रामों में 14 शिविरों का आयोजन किया जा चुका है, जिसमें 1076 मरीजों का परीक्षण एवं दवा वितरण किया गया। दूसरे चरण की प्रमुख विशेषता यह है कि हर शिविर में कम से कम एक महिला चिकित्सक की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित की गई है। इसके चलते शिविरों में महिलाओं की भागीदारी में स्पष्ट वृद्धि देखी गई है। पहले चरण की तुलना में अब प्रति गांव उपचार पाने वाले ग्रामीणों की संख्या औसतन 28 से बढ़कर 40 से अधिक हो गई है। यह ग्रामीणों में स्वास्थ्य जागरूकता और शिविरों के प्रति विश्वास का प्रतीक है।

प्रबंधन का उद्देश्य – समग्र विकास

पेंच प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि यह पहल केवल स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य स्थानीय समुदायों को सशक्त बनाकर वन संरक्षण के प्रति उनकी भागीदारी को और मजबूत बनाना है।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें