Tue, 20 Oct 2026 | 06:06:01 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी

शहर की सड़कों में घूम रहे आवारा पशु से जख्मी हो रहे लोग

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Oct 26, 2024 11:34 pm / Post views : 203

शहर की सड़कों में घूम रहे आवारा पशु से जख्मी हो रहे लोग
शेयर करें:
सिवनी यशो:- नगर की सड़कों में घूम रहे आवारा पशु बैल, सांड की धमा चौकड़ी से राहगीर, नागरिक, वाहन चालक सभी परेशान है। इस मामले में नगर पालिका की हाँकागैंग पूरी तरह से निष्क्रिय नजर आ रही है। शनिवार को सुबह 6 बजे 70 वर्षीय महिला सरोज मिश्रा पति स्वर्गीय चंद्रशेखर मिश्रा निवासी भैरोगंज स्टेडियम के पीछे सिवनी जो फूल तोडऩे के लिए निकली थी। तभी वहां से गुजर रहे एक सांड ने वृद्ध महिला के ऊपर हमला बोल दिया। महिला के बाएं हाथ की कोहनी में सींग घुस जाने से महिला का हाथ लहूलुहान हो गया। व हड्डी में फैक्चर आ गया। परेशान परिजनों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल सिवनी लेकर पहुंचे जहां उनका उपचार चल रहा है।

घायल आशीष गुप्ता

नागरिकों ने बताया कि शहर के सभी मार्गों में आवारा पशुओं की धमा चौकड़ी से आए दिन घटनाएं घट रही हैं वहीं एक राष्ट्रीय अखबार से जुड़े मीडिया कर्मी आशीष गुप्ता भी जब अपनी बाइक से जा रहे थे तभी ज्यारत नाका के समीप मवेशी की धमा चौकड़ी से उनके पैर की हड्डी में फैक्चर आ गया आसपास के लोगों ने उन्हें उठाकर तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
नागरिकों में आक्रोश – नागरिकों ने बताया कि नगर की सड़कों में पशुओं की धमा चौकड़ी के चलते आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं जिनकी चपेट में आकर लोग गंभीर रूप से घायल हो रहे हैं तथा कुछ की जान भी जा चुकी है। इसके साथ ही मवेशियों से बचने के लिए वाहन चालक रॉन्ग साइड से वाहन निकालने के लिए मजबूर होते हैं जिसके चलते वाहनों की टक्कर भी हो रही हैं। इस मामले में नगर पालिका प्रशासन द्वारा जरा भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसके साथ ही पशु मालिक द्वारा भी अपने मवेशियों को खुले में छोड़ दिए जाते हैं जिसके कारण सड़क में दुर्घटनाएं होना आम बात हो गई है।
नागरिकों ने कलेक्टर संस्कृति जैन से मांग की है कि इस मामले में गंभीरता दिखाते हुए लापरवाह कर्मचारियों पर सख्ती से कार्रवाई करें तथा आवारा पशुओं को कांजी हाउस में बंद करने की कार्यवाही भी की जाए।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें