Tue, 10 Nov 2026 | 02:37:46 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
छपारा अग्निकांड में छह लोगों की दर्दनाक मौत, दीवार तोड़कर चार ने बचाई जान नगर परिषद अध्यक्ष इमरता साहू ने मां महालक्ष्मी का पूजन कर नगर की सुख-समृद्धि की कामना की श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में पांच दिवसीय दीपोत्सव आज से, 9 नवंबर को होगा विशाल नगर भोज छिंदवाड़ा के चार मोगली मित्रों ने दिखाई उत्सुकता, पेंच के जंगल में हुआ बाघ का दीदार उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. ढालसिंह बिसेन का सिवनी में आत्मीय स्वागत, पुलिस ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर शरीर से दूर रहूंगा लेकिन हृदय से कभी दूर नहीं - डॉ. ढालसिंह बिसेन दीपावली से पहले फटाका बाजार की सुरक्षा व्यवस्था पर प्रशासन की नजर, एडीएम और एएसपी ने किया निरीक्षण शराब माफिया की जड़ें उखाड़ने की तैयारी, पांच जिलों में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई कम बारिश की आशंका के बीच किसानों को सलाह, मसूर-अलसी-चना और सरसों की बोनी करें: सांसद विवेक साहू कमलनाथ ने मुख्यमंत्री से मांगे करोड़ों रुपये, पेयजल संकट पर लिखा पत्र छपारा अग्निकांड में छह लोगों की दर्दनाक मौत, दीवार तोड़कर चार ने बचाई जान नगर परिषद अध्यक्ष इमरता साहू ने मां महालक्ष्मी का पूजन कर नगर की सुख-समृद्धि की कामना की श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में पांच दिवसीय दीपोत्सव आज से, 9 नवंबर को होगा विशाल नगर भोज छिंदवाड़ा के चार मोगली मित्रों ने दिखाई उत्सुकता, पेंच के जंगल में हुआ बाघ का दीदार उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. ढालसिंह बिसेन का सिवनी में आत्मीय स्वागत, पुलिस ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर शरीर से दूर रहूंगा लेकिन हृदय से कभी दूर नहीं - डॉ. ढालसिंह बिसेन दीपावली से पहले फटाका बाजार की सुरक्षा व्यवस्था पर प्रशासन की नजर, एडीएम और एएसपी ने किया निरीक्षण शराब माफिया की जड़ें उखाड़ने की तैयारी, पांच जिलों में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई कम बारिश की आशंका के बीच किसानों को सलाह, मसूर-अलसी-चना और सरसों की बोनी करें: सांसद विवेक साहू कमलनाथ ने मुख्यमंत्री से मांगे करोड़ों रुपये, पेयजल संकट पर लिखा पत्र

पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस और लॉ कॉलेज का दो दिवसीय संयुक्त स्नेह सम्मेलन सोमवार से 

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Feb 09, 2025 11:22 pm / Post views : 136

पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस और लॉ कॉलेज का दो दिवसीय संयुक्त स्नेह सम्मेलन सोमवार से 
शेयर करें:

विद्यार्थी देंगे गायन, वादन और डांस की रंगारंग प्रस्तुति, विधायक दिनेश राय मुनमुन होंगे मुख्य अतिथि

Seoni 09 February 2025
सिवनी यशो:- पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस और लॉ कॉलेज के संयुक्त स्नेह सम्मेलन सह वार्षिकोत्सव, 2025 का दो दिवसय रंगारंग आयोजन सोमवार से शुरू हो रहा है। दो दिनों के इस मंचीय कार्यक्रम में छात्र छात्राओं को अपनी प्रतिभा और हुनर दिखाने का अवसर मिलेगा।
पीएम कॉलेज की जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष अजय बाबा पांडेय ने बताया कि सिवनी के विधायक दिनेश राय मुनमुन उदघाटन समारोह के मुख्य अतिथि होंगे. कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मीना बिसेन करेंगी। कार्यक्रम में सिवनी जिले के जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी, समाजसेवी, साहित्यकार और गणमान्य नागरिक भी आमंत्रित रहेंगे।
प्राचार्य डॉ रविशंकर नाग ने बताया कि सत्र के दौरान शैक्षणिक, साहित्यिक, सांस्कृतिक, एनसीसी, एनएसएस और खेलकूद गतिविधियों में कॉलेज का नाम रोशन करने वाले प्रतिभावान् छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
वार्षिकोत्सव में कॉलेज के युवा विद्यार्थियों की डांस, वादन और गायन विधाओं में रंगारंग प्रस्तुतियाँ आकर्षण का केंद्र बिंदु रहेंगी।
 मंचीय कार्यक्रम के माध्यम से छात्र छात्राओं को अपनी प्रतिभा और हुनर दिखाने का अवसर मिलेगा। लॉ कॉलेज के प्राचार्य राकेश चौरासे ने बताया कि विधि महाविद्यालय के विद्यार्थी भी उत्साहपूर्वक इस आयोजन में शामिल होंगे. दोनों कॉलेजों के प्राचार्यो ने सभी विद्यार्थियों, कलाप्रेमियों, बुद्धिजीवियों और गणमान्य नागरिकों से वार्षिकोत्सव में शामिल होने का आग्रह किया है।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष