Mon, 19 Oct 2026 | 08:44:31 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी के 537 आंगनवाड़ी केंद्रों में तिथि भोज एवं कन्या भोज का आयोजन, पोषण जागरूकता को मिला बढ़ावा जिला भाजपा ने दी शुभकामनाएं, कहा—उत्तराखंड में जनसेवा और सुशासन का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे डॉ. , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी के 537 आंगनवाड़ी केंद्रों में तिथि भोज एवं कन्या भोज का आयोजन, पोषण जागरूकता को मिला बढ़ावा जिला भाजपा ने दी शुभकामनाएं, कहा—उत्तराखंड में जनसेवा और सुशासन का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे डॉ. , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला

20 जून को सिवनी में प्राकृतिक खेती सेमिनार, पीएम मोदी करेंगे किसानों को संबोधित: प्रदीप राय

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jun 17, 2026 04:07 pm / Post views : 82

20 जून को सिवनी में प्राकृतिक खेती सेमिनार, पीएम मोदी करेंगे किसानों को संबोधित: प्रदीप राय
शेयर करें:

20 जून को सिवनी में प्राकृतिक खेती सेमिनार, पीएम मोदी करेंगे किसानों को संबोधित: प्रदीप राय

सिवनी यशो :- कृषि विज्ञान केंद्र सिवनी में आगामी 20 जून 2026 को सुबह 11:00 बजे प्राकृतिक खेती पर विशेष सेमिनार आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों को लाइव संबोधित करेंगे तथा किसानों के खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त भी जारी करेंगे। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रदीप राय ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को प्राकृतिक खेती, जैविक कृषि तकनीकों और कम लागत वाली खेती की नवीन पद्धतियों से अवगत कराना है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती आज समय की आवश्यकता है, जिससे किसानों की लागत कम होगी और भूमि की उर्वरा शक्ति भी बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि 19 जून को घंसौर कृषि उपज मंडी परिसर में भी प्राकृतिक खेती विषय पर सेमिनार आयोजित किया जाएगा, जिसमें कृषि विशेषज्ञ किसानों को प्राकृतिक खेती के लाभ और तकनीकों की जानकारी देंगे। प्रदीप राय ने जिले के सभी किसान भाइयों से अपील करते हुए कहा कि वे अधिक से अधिक संख्या में इन दोनों सेमिनारों में शामिल होकर प्राकृतिक खेती से जुड़ी नई जानकारियां प्राप्त करें तथा प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को लाभकारी बनाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित ये कार्यक्रम किसानों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होंगे।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें