Mon, 19 Oct 2026 | 02:58:10 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा आज से सरकारी दफ्तरों में पांच दिन की लगातार छुट्टी! भारी जलसंकट, चलेगा ‘रोको-टोको’ अभियान, पानी बर्बाद किया तो कटेगा नल कनेक्शन! छपारा बस स्टैंड पर चार साल बाद शुरू हुआ सुलभ शौचालय का निर्माण, महिलाओं को मिलेगी राहत सिवनी में नवजात शिशुओं की मौत पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच और मुआवजे की मांग श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में आज भव्य देवी जागरण, भक्ति गीतों से गूंजेगा मंदिर परिसर डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा आज से सरकारी दफ्तरों में पांच दिन की लगातार छुट्टी! भारी जलसंकट, चलेगा ‘रोको-टोको’ अभियान, पानी बर्बाद किया तो कटेगा नल कनेक्शन! छपारा बस स्टैंड पर चार साल बाद शुरू हुआ सुलभ शौचालय का निर्माण, महिलाओं को मिलेगी राहत सिवनी में नवजात शिशुओं की मौत पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच और मुआवजे की मांग श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में आज भव्य देवी जागरण, भक्ति गीतों से गूंजेगा मंदिर परिसर

राष्ट्रपति मुर्मू के एमपी दौरे से बढ़ेगा प्रदेश का गौरव: इंदौर में स्वागत कर बोले सीएम डॉ. मोहन यादव

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jun 18, 2026 04:26 pm / Post views : 171

राष्ट्रपति मुर्मू के एमपी दौरे से बढ़ेगा प्रदेश का गौरव: इंदौर में स्वागत कर बोले सीएम डॉ. मोहन यादव
शेयर करें:
भोपाल/इंदौर यशो  :- राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के मध्यप्रदेश प्रवास को प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण और ऐतिहासिक बताते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि उनका दौरा प्रदेशवासियों में उत्साह और उमंग का संचार करेगा। गुरुवार को इंदौर एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति का स्वागत करने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश विकास, जनकल्याण और सुशासन के नए आयाम स्थापित कर रहा है तथा राष्ट्रपति का यह प्रवास प्रदेश की उपलब्धियों को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान देगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि राष्ट्रपति मुर्मू अपने प्रवास के दौरान कूनो क्षेत्र में संचालित चीता प्रोजेक्ट का अवलोकन करेंगी तथा सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन से जुड़े कार्यक्रमों में भाग लेंगी। इसके अलावा वे ब्रह्मकुमारी संस्था के कार्यक्रम में भी शामिल होंगी। डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में देश ने नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक सफलता प्राप्त की है। बालाघाट, मंडला और डिंडोरी जैसे क्षेत्रों में अब विकास और शांति का नया वातावरण दिखाई दे रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यूनियन कार्बाइड कचरे के सुरक्षित निस्तारण, नदी जोड़ो अभियान, चीता प्रोजेक्ट और भोजशाला विवाद के समाधान की दिशा में उठाए गए कदमों ने मध्यप्रदेश को देश-दुनिया में नई पहचान दिलाई है। प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सिंचाई के क्षेत्र में लगातार नए कीर्तिमान स्थापित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश देश के सबसे कम बेरोजगारी वाले राज्यों में शामिल है और आगामी वर्षों में सिंचित क्षेत्र को 100 लाख हेक्टेयर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रदेश सरकार प्रति व्यक्ति आय और आर्थिक समृद्धि बढ़ाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष