Wed, 21 Oct 2026 | 03:49:12 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

प्राईवेट स्कूलों की मान्यता, बिलंब शुल्क सहित 25 फरवरी 2025 तक

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Feb 19, 2025 08:41 pm / Post views : 187

प्राईवेट स्कूलों की मान्यता, बिलंब शुल्क सहित 25 फरवरी 2025 तक
शेयर करें:

325 में से केवला 277 को किया किया गया है अंतिम लॉक, अंतिम तिथि के पूर्व करें ऑनलाईन आवेदन

Seoni 19 February 2025 सिवनी यशो:- जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र द्वारा बताया गया कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम अंतर्गत सत्र 2025-26 हेतु अशासकीय विद्यालयों की मान्यता नवीनीकरण, नवीन मान्यता आवेदन की अंतिम तिथि 7 फरवरी 2025 एवं विशेष विलंब शुल्क के साथ 14 फरवरी 2025 निर्धारित की गई थी। वर्तमान में पोर्टल से प्राप्त जानकारी अनुसार सिवनी जिले में कई ऐसे विद्यालय हैं, जिनकी मान्यता 31 मार्च 2025 को समाप्त हो रही है परंतु उनके द्वारा मान्यता नवीनीकरण के लिए आवेदन नहीं किया गया है। आज दिनांक तक सिवनी जिले अंतर्गत 47 नवीन मान्यता एवं 278 मान्यता नवीनीकरण इस प्रकार कुल 325 आवेदन किए गए हैं, जबकि इनमें से केवल 277 आवेदनों को अंतिम रूप से लॉक किया गया है। शेष विद्यालयों द्वारा आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ नहीं की गई है। शिक्षा का अधिकार नियम 11 के उपनियम 4(ग) में स्पष्ट उल्लेखित है कि कोई भी स्कूल निर्धारित समयावधि में विहित प्रक्रिया अनुसार ऑनलाईन आवेदन नहीं करता है तो स्कूल की मान्यता विहित समयावधि के पश्चात स्वत: ही समाप्त हो जाएगी तथा किसी ऐसे स्कूल को संचालित करना नि:शुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 (2009 का 35) का उल्लंघन होगा तथा धारा 18 के अधीन दण्डनीय होगा। उपरोक्त को ध्यान में रखते हुए संचालक, राज्?य शिक्षा केन्द्रए भोपाल के पत्र क्रमांक 698 दिनांक 18-02-2025 के द्वारा अशासकीय स्कूलों द्वारा मान्यता नवीनीकरण, नवीन मान्यता हेतु विशेष विलंब शुल्क सहित आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 फरवरी 2025 निर्धारित की गई है। इसके उपरांत मान्यता आवेदन की अंतिम तिथि में किसी प्रकार की वृद्धि नहीं की जा सकेगी। शेष निर्देश यथावत रहेंगे। पुन: सूचित किया जाता है कि जिन अशासकीय विद्यालयों की मान्यता 31 मार्च 2025 को समाप्त हो रही है उन्हे मान्यता नवीनीकरण आवेदन निर्धारित समय-सीमा में किया जाना अनिवार्य है। आवेदन करने के पश्चात आरटीई पोर्टल के माध्यम से निर्धारित राशि का ऑनलाईन भुगतान कर आवेदन को अंतिम रूप से लॉक किए जाने पर ही आवेदन पूर्ण हो सकेगा। सभी अशासकीय विद्यालयों के संचालकों को सूचित किया जाता है कि नवीन मान्यता, मान्यता नवीनीकरण के आवेदन निर्धारित समय-सीमा में ऑनलाईन एप्प के माध्यम से प्रस्तुत करना सुनिश्चत करें । विस्तृत जानकारी हेतु संदर्भित पत्र का अवलोकन किया जावे एवं जिला, जनपद शिक्षा केन्द्रो में स्थापित हेल्प डेस्क का सहयोग लिया जा सकता है।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष