Thu, 22 Oct 2026 | 02:22:38 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव 400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव

जनसहयोग बना बच्चों की ताकत: 80 विद्यार्थियों को मिली शैक्षणिक सामग्री, बढ़ा स्कूल का नामांकन

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jul 17, 2026 08:08 pm / Post views : 29

जनसहयोग बना बच्चों की ताकत: 80 विद्यार्थियों को मिली शैक्षणिक सामग्री, बढ़ा स्कूल का नामांकन
शेयर करें:

छपारा विद्यालय में 80 विद्यार्थियों को मिली शैक्षणिक सामग्री, जनसहयोग से बढ़ा नामांकन

Seoni, 17 July 2026 सिवनी /छपारा यशो:-छपारा विकासखंड के जनपद शिक्षा केन्द्र छपारा अंतर्गत संकुल केन्द्र कौड़ियामाल के एकीकृत माध्यमिक विद्यालय सागर में शुक्रवार को विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 1 से 8 तक अध्ययनरत 80 विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार की शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई। सामग्री प्राप्त कर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

कार्यक्रम के तहत कक्षा 1 से 4 तक के 22 विद्यार्थियों को स्कूल बैग, पहाड़ा, स्लेट, कॉपियां, पेंसिल और रबर प्रदान किए गए। वहीं कक्षा 5 से 8 तक के 58 विद्यार्थियों को रफ कॉपी और पेन वितरित किए गए। छात्राओं को रिबन तथा नवप्रवेशी 10 विद्यार्थियों को लोवर-टीशर्ट भी भेंट की गई।

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि पिछले वर्ष भी जनसहयोग से सभी 65 विद्यार्थियों को लोवर-टीशर्ट वितरित किए गए थे। लगातार हो रहे ऐसे सामाजिक प्रयासों का सकारात्मक प्रभाव विद्यालय पर पड़ा है। इस शैक्षणिक सत्र में विद्यालय में 20 नए विद्यार्थियों का नामांकन हुआ है, जिससे कुल दर्ज संख्या बढ़कर 80 हो गई है। आने वाले समय में इसमें और वृद्धि की संभावना जताई जा रही है।

कार्यक्रम में बीआरसी आर.एस. ठाकुर, जन शिक्षा केंद्र प्रभारी राकेश डेहरिया, संकुल प्राचार्य गंगेश बैस एवं संतोष राजपूत ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए शैक्षणिक सामग्री के महत्व पर प्रकाश डाला तथा ऐसे प्रयासों की सराहना की।

इस अवसर पर विद्यालय के भूमि दानदाता एवं संरक्षक अफरोज मोहम्मद खान, प्रो. जैनकुमार पंचेश्वर, सरपंच नंदलाल अहाके, बीएसी राकेश तिवारी, मंजूलाल इनवाती, घनश्याम सनोड़िया, संतोष नाग, जनशिक्षक अनिल चंद्रवंशी, नंदकिशोर भारद्वाज, पूनाराम राजपूत, प्रकाश श्रीवास्तव, विनोद साहू, शिक्षक प्रमोद चौधरी, हर्षित साहू, अल्तमस अंसारी, देवी सिंह मसराम, आरिफ मोहम्मद खान, बाबा खान, मो. राजिक खान, सरफराज खान, यूसूफ मोहम्मद खान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, अभिभावक, जनप्रतिनिधि एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के संयोजक एवं संस्था प्रमुख राजकुमार आमदे ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं जनसहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज और विद्यालय की साझेदारी से ही बच्चों का भविष्य मजबूत बनाया जा सकता है।

यह भी पढ़े :-
20 हजार करोड़ के निवेश से चमका MP, 27 हजार नौकरियों की उम्मीद अतिथि शिक्षक भर्ती: छपारा में प्रावधिक चयन सूची जारी, 17 अगस्त तक दर्ज करा सकेंगे दावा-आपत्ति सिवनी के सहायक आयुक्त लालजी मीणा पर गंभीर आरोपों की बौछार, वसूली से लेकर जातिगत अपमान तक के लगे आरोप 31 जुलाई तक कराएं फसल बीमा, प्राकृतिक आपदाओं से फसल को मिलेगी सुरक्षा https://newsonair.gov.in/hi/