Wed, 21 Oct 2026 | 06:39:55 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

जन-विश्वास का केंद्र बनी सिवनी पुलिस की जनसुनवाई, एसपी कृष्ण लालचंदानी ने सुनीं समस्याएं

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jun 17, 2026 05:12 am / Post views : 80

जन-विश्वास का केंद्र बनी सिवनी पुलिस की जनसुनवाई, एसपी कृष्ण लालचंदानी ने सुनीं समस्याएं
शेयर करें:

सिवनी पुलिस जनसुनवाई में एसपी कृष्ण लालचंदानी ने सुनीं शिकायतें, दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

सिवनी यशो :- जिला पुलिस द्वारा आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई एवं नागरिक संवाद कार्यक्रम आमजन के बीच विश्वास का मजबूत माध्यम बनता जा रहा है। पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी की पहल पर आयोजित जनसुनवाई में जिले के विभिन्न ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी शिकायतें एवं समस्याएं रखीं। [caption id="attachment_47157" align="alignnone" width="300"]सिवनी पुलिस जनसुनवाई में शिकायतें सुनते एसपी कृष्ण लालचंदानी जनसुनवाई के दौरान नागरिकों की शिकायतें सुनते पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी।[/caption] मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान एसपी कृष्ण लालचंदानी ने प्रत्येक आवेदक की समस्या को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान कई मामलों में तत्काल संज्ञान लेते हुए मौके पर ही राहत प्रदान की गई, जबकि अन्य प्रकरणों में संबंधित थाना प्रभारियों को निष्पक्ष जांच कर निर्धारित समय सीमा में कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। एसपी श्री लालचंदानी ने महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों एवं समाज के वंचित वर्गों की शिकायतों को प्राथमिकता देने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि इन वर्गों से जुड़े मामलों में त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने बताया कि जनसुनवाई व्यवस्था को जिले के सभी थाना एवं चौकी स्तर तक प्रभावी रूप से लागू किया गया है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्यालय तक नहीं आना पड़े और उन्हें स्थानीय स्तर पर ही न्याय मिल सके। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी ने कहा कि जनसुनवाई केवल शिकायतों के निपटारे का माध्यम नहीं, बल्कि जनता और पुलिस के बीच विश्वास का मजबूत सेतु है। पुलिस का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को सुलभ, त्वरित एवं निष्पक्ष न्याय उपलब्ध कराना है। जिला पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी समस्या या शिकायत के समाधान के लिए बिना किसी संकोच के जनसुनवाई में पहुंचें। उनकी समस्याओं का निष्पक्ष एवं संवेदनशील तरीके से निराकरण किया जाएगा।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष