Tue, 20 Oct 2026 | 06:37:25 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी

त्याग, तपस्या और राष्ट्रसेवा की प्रतिमूर्ति थीं राजमाता साहब : मीना बिसेन

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Oct 13, 2026 01:54 am / Post views : 50

त्याग, तपस्या और राष्ट्रसेवा की प्रतिमूर्ति थीं राजमाता साहब : मीना बिसेन
शेयर करें:

राजमाता विजयाराजे सिंधिया ने महिला शक्ति को संगठित करने में निभाई ऐतिहासिक भूमिका : निशा नाग

सिवनी यशो :-  त्याग, तपस्या, संघर्ष, राष्ट्रसेवा और जनकल्याण की अदम्य भावना की प्रतिमूर्ति राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में श्रद्धा एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाई गई। भाजपा महिला मोर्चा के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राजमाता साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें कोटि-कोटि नमन किया तथा उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। [caption id="attachment_53428" align="alignleft" width="150"]सिवनी भाजपा कार्यालय में राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित करते भाजपा पदाधिकारी राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर सिवनी भाजपा में श्रद्धांजलि[/caption] कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके जीवन, संघर्ष और राष्ट्रसेवा में दिए गए अतुलनीय योगदान को स्मरण किया।

राष्ट्रसेवा और संगठन समर्पण का प्रेरणादायी अध्याय थीं राजमाता : मीना बिसेन

भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने कहा कि राजमाता विजयाराजे सिंधिया का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, जनकल्याण और संगठन के प्रति समर्पण का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने अपने जीवन को व्यक्तिगत सुख-सुविधाओं से ऊपर उठाकर समाज और राष्ट्र के हितों के लिए समर्पित कर दिया। [caption id="attachment_53426" align="aligncenter" width="300"]सिवनी भाजपा कार्यालय में राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित करते भाजपा पदाधिकारी राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर सिवनी भाजपा में श्रद्धांजलि[/caption] उन्होंने कहा कि भारतीय जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी तक संगठन को मजबूत करने में राजमाता साहब की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके विचार, सिद्धांत, त्याग और सेवा भाव आज भी भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। श्रीमती बिसेन ने कहा कि राजमाता साहब के आदर्शों को आत्मसात करते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उसकी सेवा करने का संकल्प लेना चाहिए। जनसेवा को ही राष्ट्रसेवा का माध्यम मानकर आगे बढ़ना ही राजमाता जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

त्याग और तपस्या की जीवंत प्रतिमूर्ति थीं राजमाता साहब : निशा नाग

भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती निशा नाग ने कहा कि त्याग, तपस्या और सेवा की प्रतिमूर्ति श्रद्धेय राजमाता विजयाराजे सिंधिया ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं समाज के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि राजमाता साहब का दृढ़ संकल्प, जनसेवा के प्रति समर्पण और जनकल्याण के लिए किया गया संघर्ष सदैव समाज और भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने विशेष रूप से महिला शक्ति को संगठित एवं जागृत करने में राजमाता जी की भूमिका को स्मरण करते हुए कहा कि उनके विचारों और आदर्शों से प्रेरणा लेकर महिला मोर्चा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करेगा।

राजमाता के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्रसेवा का संकल्प

भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद श्रीमती नीता पटेरिया ने भी राजमाता विजयाराजे सिंधिया के जीवन और उनके संघर्षपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक सफर पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राजमाता साहब ने विपरीत परिस्थितियों में भी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया और राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उन्होंने कहा कि राजमाता का जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए नारी शक्ति, राष्ट्रभक्ति, संगठन निष्ठा और जनसेवा का प्रेरणादायी संदेश है। कार्यक्रम के दौरान महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी और महिला शक्ति को संगठित करते हुए भाजपा संगठन को मजबूत बनाने तथा जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती गोमती ठाकुर, जिला महामंत्री गजानंद पंचेश्वर, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रेम तिवारी, संजू मिश्रा, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष वीरेन्द्र डहेरिया, राजू यादव, बरघाट नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती इमरता साहू, छपारा नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती निशा पटेल, श्रीमती किरण वाहने, सुश्री रानी बघेल, बिंदू बघेल, श्रीमती नीतू दुबे, अनीता राठौर सहित भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। यह भी पढ़ें:- पद से नहीं, जनसेवा से बनाई पहचान; अब उत्तराखंड के राज्यपाल बने डॉ. ढाल सिंह बिसेन 32 बच्चों की मौत के बाद जागा स्वास्थ्य प्रशासन, लेकिन फर्जी डॉक्टर पर कार्रवाई अब तक क्यों नहीं? खबर का असर: NH-44 के नाले से हटवाया बायोमेडिकल कचरा, जांच के बाद हो सकती है बड़ी कार्रवाई अग्रसेन महाराज की ‘एक ईंट-एक रुपया’ नीति में छिपा सामाजिक समता का संदेश: शैलेष कुमार अग्रवाल https://www.jagran.com/jharkhand/ranchi-ranchi-dussehra-70-feet-waterproof-ravan-dahan-laser-show-and-fireworks-40401860.html

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें