Fri, 23 Oct 2026 | 10:34:37 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
: किसानों को फसल सुरक्षा के लिए 25 सोलर फेंसिंग मशीनों का वितरण डीपीएस छिंदवाड़ा के क्रिकेटर अथर्व मराठा का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन टीवी पर होगा ‘धुरंधर’ का प्रीमियर, 10 करोड़ से अधिक घरों तक पहुंचने की उम्मीद पशुपालन अधिकारी जीएस पक्षवार 20 साल से छिंदवाड़ा में पदस्थ ग्रामीणों का विरोध, दुकान बंद कर चले गए सेल्समैन पलारी अस्पताल से डॉक्टर बाबू चौहान की वापसी का आदेश, जनता में आक्रोश प्रतिबंधित कार्बाइन गन और कार्बाइड उपकरणों के क्रय-विक्रय व उपयोग पर रोक, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई लोहे के विद्युत पोल चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 45 लाख का माल जब्त चीचबंद जलाशय से एथेनॉल कंपनी को पानी देने पर रोक लगाने विधायक ने कलेक्टर को लिखा पत्र सिवनी जिला पंचायत में कांग्रेस का सियासी दांव फेल, अविश्वास प्रस्ताव औंधे मुंह गिरा : किसानों को फसल सुरक्षा के लिए 25 सोलर फेंसिंग मशीनों का वितरण डीपीएस छिंदवाड़ा के क्रिकेटर अथर्व मराठा का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन टीवी पर होगा ‘धुरंधर’ का प्रीमियर, 10 करोड़ से अधिक घरों तक पहुंचने की उम्मीद पशुपालन अधिकारी जीएस पक्षवार 20 साल से छिंदवाड़ा में पदस्थ ग्रामीणों का विरोध, दुकान बंद कर चले गए सेल्समैन पलारी अस्पताल से डॉक्टर बाबू चौहान की वापसी का आदेश, जनता में आक्रोश प्रतिबंधित कार्बाइन गन और कार्बाइड उपकरणों के क्रय-विक्रय व उपयोग पर रोक, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई लोहे के विद्युत पोल चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 45 लाख का माल जब्त चीचबंद जलाशय से एथेनॉल कंपनी को पानी देने पर रोक लगाने विधायक ने कलेक्टर को लिखा पत्र सिवनी जिला पंचायत में कांग्रेस का सियासी दांव फेल, अविश्वास प्रस्ताव औंधे मुंह गिरा

आज देर शाम तक खुले रहेंगे वसूली काउंटर

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Mar 30, 2025 10:35 pm / Post views : 161

आज देर शाम तक खुले रहेंगे वसूली काउंटर
शेयर करें:

आज संपत्तिकर का भुगतान नहीं करने पर समाप्त हो जाएगी 50 प्रतिशत  छूट

Chhindwara 30 March 2025 छिंदवाड़ा यशो :- आज वित्तीय वर्ष 2024- 25 का अंतिम दिवस है। नगर पालिक निगम आयुक्त चंद्रप्रकाश राय के निर्देश पर 31 मार्च को ईद का शासकीय अवकाश होने के बाद भी मुख्य कार्यालय, जोन कार्यालय कुकड़ा जगत, वार्ड क्रमांक 5 सेवा सदन, जगन्नाथ स्कूल, चंदनगांव एवं लोनिया करबल जोन के संपत्ति कर एवं जलकर के संग्रहण काउंटर कार्यालय समय पर खुले रहेंगे तथा जोन के अन्य कर्मचारी भी कार्यलय में उपस्थित रह कर वसूली संबंधी कार्य में सहयोग करेंगे। इसके साथ ही निगमायुक्त के आदेश पर सभी 48 वार्ड के सहायक राजस्व निरीक्षक एवं जलकर वसुलिकर्ता वार्ड में कर संग्रहण का कार्य करेंगे। निकाय क्षेत्र के करदाता तथा उपभोक्ता अपने संपत्ति कर एवं जलकर का भुगतान निगम कार्यालय, जोन कार्यालय अथवा वार्ड के कर संग्रहकर्ता को कर सकते है। नगर निगम द्वारा आवासीय भवनों के संपत्ति कर में प्रतिवर्ष 50 प्रतिशत की छूट दी जाती है परंतु मध्य प्रदेश शासन द्वारा 26 सितंबर 2020 को जारी राजपत्र के अनुसार यदि भवन स्वामी द्वारा चालू वर्ष के संपत्ति कर भुगतान 31 मार्च तक नहीं किया गया तो संपत्ति कर पर दी जाने वाली 50 प्रतिशत छूट समाप्त हो जायेगी और भवन स्वामी को मूल संपत्ति कर का भुगतान करना होगा। इसके साथ ही भवन स्वामी पर अधिभार भी अधिरोपित किया जाएगा। इस असुविधा से बचने के लिए भवन स्वामी करदाता को अपने बकाया संपत्ति कर भुगतान 31 मार्च के पूर्व करना होगा। नगर निगम आयुक्त चंद्रप्रकाश राय ने बताया कि वर्तमान में जारी आवासीय संपत्ति कर के बिल में वर्ष 2024-25 की राशि 50 प्रतिशत छूट घटाकर लिखी गई है अतएव करदाता को बिल में लिखी राशि ही जमा करना है। करदाता ई नगर पालिका सिटीजन ऐप के माध्यम से भी अपने करो का भुगतान कर सकते है।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष