Mon, 19 Oct 2026 | 11:36:58 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी

दलसागर को सहेजने का संकल्प, लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा विशेष स्वच्छता अभियान

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jun 15, 2026 10:57 am / Post views : 44

दलसागर को सहेजने का संकल्प, लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा विशेष स्वच्छता अभियान
शेयर करें:

जलकुंभी, प्लास्टिक कचरे और अपशिष्ट सामग्री हटाने का कार्य तेज

सिवनी यशो :- नगर के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व वाले दलसागर तालाब को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा चलाया जा रहा विशेष स्वच्छता अभियान लगातार तीसरे दिन भी पूरे उत्साह और सक्रियता के साथ जारी रहा। कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना के निर्देशन में जिला प्रशासन एवं नगरपालिका परिषद सिवनी के संयुक्त प्रयासों से तालाब की साफ-सफाई, जल संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण का कार्य व्यापक स्तर पर किया जा रहा है। [caption id="attachment_47022" align="alignnone" width="300"]सिवनी के दलसागर तालाब में चल रहा स्वच्छता एवं जलकुंभी हटाने का अभियान सिवनी में दलसागर तालाब को संवारने तीसरे दिन भी चला स्वच्छता अभियान[/caption] नगर के हृदय स्थल के रूप में पहचाने जाने वाले दलसागर तालाब में पिछले कुछ समय से जलकुंभी, प्लास्टिक कचरा और अन्य अपशिष्ट सामग्री की अत्यधिक मात्रा जमा हो गई थी, जिससे तालाब का प्राकृतिक स्वरूप प्रभावित हो रहा था। इसे देखते हुए प्रशासन द्वारा विशेष अभियान प्रारंभ किया गया, जिसके अंतर्गत नगरपालिका का अमला लगातार तालाब के विभिन्न हिस्सों में पहुंचकर सफाई कार्य कर रहा है।

बड़ी मात्रा में हटाई गई जलकुंभी और कचरा

अभियान के दौरान अब तक तालाब से बड़ी मात्रा में जलकुंभी, पॉलीथिन, प्लास्टिक अपशिष्ट एवं अन्य गंदगी हटाई जा चुकी है। सफाई के बाद दलसागर का स्वरूप धीरे-धीरे निखरने लगा है। जल प्रवाह में सुधार होने के साथ जल संरक्षण के प्रयासों को भी मजबूती मिल रही है। नगरपालिका कर्मचारियों द्वारा मशीनों और श्रमिकों की मदद से तालाब के किनारों एवं मध्य हिस्सों में जमा जलकुंभी को हटाने का कार्य किया जा रहा है। साथ ही तालाब के आसपास फैले कचरे को भी साफ कर स्वच्छ वातावरण बनाए रखने की दिशा में काम किया जा रहा है।

ऐतिहासिक धरोहर को संवारने की पहल

जिला प्रशासन का उद्देश्य केवल सफाई अभियान तक सीमित नहीं है, बल्कि दलसागर को उसके मूल स्वरूप में पुनर्स्थापित कर इसे पर्यावरणीय दृष्टि से समृद्ध एवं आकर्षक बनाना भी है। प्रशासन की मंशा है कि आने वाले समय में दलसागर तालाब नगरवासियों के लिए स्वच्छ, सुंदर एवं प्रेरणादायी जल स्रोत के रूप में विकसित हो। दलसागर तालाब सिवनी की ऐतिहासिक धरोहरों में शामिल है और वर्षों से नगर की पहचान का महत्वपूर्ण केंद्र रहा है। ऐसे में इसके संरक्षण और संवर्धन को लेकर प्रशासन गंभीरता से कार्य कर रहा है।

नागरिकों से सहयोग की अपील

जिला प्रशासन ने नगरवासियों से अपील की है कि वे जल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखने में सक्रिय सहयोग करें और तालाबों, नालों एवं अन्य जलाशयों में कचरा या प्लास्टिक सामग्री न डालें। प्रशासन का मानना है कि जनसहभागिता के बिना किसी भी जल संरक्षण अभियान को स्थायी सफलता नहीं मिल सकती। कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना के निर्देशन में आगामी दिनों में भी दलसागर तालाब के संरक्षण, सफाई एवं सौंदर्यीकरण से संबंधित गतिविधियां लगातार जारी रहेंगी।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें