Fri, 23 Oct 2026 | 11:41:38 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
: किसानों को फसल सुरक्षा के लिए 25 सोलर फेंसिंग मशीनों का वितरण डीपीएस छिंदवाड़ा के क्रिकेटर अथर्व मराठा का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन टीवी पर होगा ‘धुरंधर’ का प्रीमियर, 10 करोड़ से अधिक घरों तक पहुंचने की उम्मीद पशुपालन अधिकारी जीएस पक्षवार 20 साल से छिंदवाड़ा में पदस्थ ग्रामीणों का विरोध, दुकान बंद कर चले गए सेल्समैन पलारी अस्पताल से डॉक्टर बाबू चौहान की वापसी का आदेश, जनता में आक्रोश प्रतिबंधित कार्बाइन गन और कार्बाइड उपकरणों के क्रय-विक्रय व उपयोग पर रोक, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई लोहे के विद्युत पोल चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 45 लाख का माल जब्त चीचबंद जलाशय से एथेनॉल कंपनी को पानी देने पर रोक लगाने विधायक ने कलेक्टर को लिखा पत्र सिवनी जिला पंचायत में कांग्रेस का सियासी दांव फेल, अविश्वास प्रस्ताव औंधे मुंह गिरा : किसानों को फसल सुरक्षा के लिए 25 सोलर फेंसिंग मशीनों का वितरण डीपीएस छिंदवाड़ा के क्रिकेटर अथर्व मराठा का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन टीवी पर होगा ‘धुरंधर’ का प्रीमियर, 10 करोड़ से अधिक घरों तक पहुंचने की उम्मीद पशुपालन अधिकारी जीएस पक्षवार 20 साल से छिंदवाड़ा में पदस्थ ग्रामीणों का विरोध, दुकान बंद कर चले गए सेल्समैन पलारी अस्पताल से डॉक्टर बाबू चौहान की वापसी का आदेश, जनता में आक्रोश प्रतिबंधित कार्बाइन गन और कार्बाइड उपकरणों के क्रय-विक्रय व उपयोग पर रोक, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई लोहे के विद्युत पोल चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 45 लाख का माल जब्त चीचबंद जलाशय से एथेनॉल कंपनी को पानी देने पर रोक लगाने विधायक ने कलेक्टर को लिखा पत्र सिवनी जिला पंचायत में कांग्रेस का सियासी दांव फेल, अविश्वास प्रस्ताव औंधे मुंह गिरा

धरती आबा एवं जल गंगा अभियान की समीक्षा बैठक: कलेक्टर संस्कृति जैन ने दिए ठोस निर्देश

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jun 10, 2025 09:48 pm / Post views : 213

धरती आबा एवं जल गंगा अभियान की समीक्षा बैठक: कलेक्टर संस्कृति जैन ने दिए ठोस निर्देश
शेयर करें:
Seoni 10 June 2025 सिवनी यशो:- कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान और जल गंगा अभियान की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। बैठक में सभी एसडीएम, जनपद सीईओ, ग्रामीण यांत्रिकी विभाग सहित अभियान से जुड़े अधिकारी उपस्थित रहे। सुश्री जैन ने बताया कि जिले की 292 पंचायतों के अंतर्गत 397 ग्रामों में चल रहे अभियान में चिन्हित सेवाओं की योजनावार समीक्षा की जा रही है। उन्होंने अभियान से जुड़ी विभिन्न योजनाओं - आयुष्मान भारत कार्ड, जनधन खाता, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि एवं राशन कार्ड जैसी मूलभूत सेवाओं के डोर-टू-डोर सर्वे के निर्देश दिए, ताकि कोई भी पात्र हितग्राही वंचित न रह जाए।

शिविर लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे

कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड अब तक नहीं बने हैं, उनके लिए ग्रामवार शिविर आयोजित किए जाएं। उन्होंने प्रत्येक योजना के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त करते हुए जवाबदेही तय करने के निर्देश भी दिए।

ग्रामों में निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने सभी निर्माण विभागों को अभियान में शामिल ग्रामों में सड़क, बिजली, पानी एवं संचार व्यवस्था को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने जल गंगा अभियान की समीक्षा करते हुए विकासखण्डवार जल संरचनाओं के पुनर्जीवन और नवीन निर्माण कार्यों की प्रगति को तेज करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों को सक्रिय भागीदारी के निर्देश

बैठक में प्रभारी सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुनीता खंडायत, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग सत्येन्द्र मरकाम समेत संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों से अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपेक्षा जताई।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष