Tue, 20 Oct 2026 | 11:09:11 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

स्कूल चले हम अभियान: प्रवेशोत्सव तथा भविष्य से भेट कार्यक्रम की समीक्षा

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jun 14, 2024 12:28 am / Post views : 269

स्कूल चले हम अभियान:  प्रवेशोत्सव तथा भविष्य से भेट कार्यक्रम की समीक्षा
शेयर करें:
    सिवनी यशो:- जिला परियोजना समन्वयक सिवनी ने जानकारी देकर बताया कि शासन द्वारा स्कूल चलें हम अभियान 1024 एवं प्रवेश के संबंध में विस्तृत निर्देश प्रसारित किए गए हैं। इसी परिपेक्ष्य में 11 एवं 12 जून 2014 को जिला पंचायत सिवनी में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नवजीवन विजय के निर्देशनुसार विकासखण्ड कुरई, लखनादौन, छपारा एवं 12 जून 2024 को विकासखण्ड बरघाट, केवलारी एवं धनौंरा के समस्त परियोजना समन्वयक निपुन प्रोफेशनल, बीआरसीसी, बीएसी, जनशिक्षक एवं उपयंत्री की बैठक लेकर आवश्यक दिशा -निर्देश दिए गए ।
      बैठक में स्कूल चले हम अभियान 2024 अंतर्गत प्रवेश उत्सव, बालसभा एवं भविष्य से भेंट कार्यक्रम के आयोजन के संबंध में विस्तृत बच्चों की गई। बैठक में समस्त जनशिक्षकों को निर्देशित किया गया है कि 12-13 जून को समस्त जनशिक्षा केन्द्रों में उनके अंतर्गत आने वाले शासकीय-अशासकीय विद्यालयों के संस्था प्रमुखों की बैठक आयोजित की जाए एवं स्कूल चले अभियान के समस्त निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन किया जाना सुनिश्चित किया जाये।
      उन्होंने बताया कि 18 जून 24 से विद्यालय पुन: प्रारंभ हो रहे हैं तथा 18 जून को विद्यालयों में प्रवेशोत्सव मनाया जावेगा एवं समस्त प्रवेशित बच्चों को पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया जावेगा। शासन के निर्देशानुसार समस्त शासकीय प्राथमिक, माध्यमिक विद्यालयों में विशेष भोज (मध्यान्ह भोजन) का आयोजन किया जावेगा। 20 जून 2014 को समस्त शासकीय विदयालयों में "भविष्य से भेंट" कार्यक्रम का आयोजन किया जावेगा। जिसके अंतर्गत सांसद, विधायक, जिला एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्यों, नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षदों एवं जनप्रतिनिधियों वरिष्ठ नागरिकों अभिभावक पूर्व विद्यार्थियों को आमंत्रित किया जायेगा एवं इसके अंतर्गत जिले एवं विकासखण्ड स्तरीय 198 अधिकारियों को जिले की विभिन्न शालाओं में उपस्थित होने हेतु आदेशित किया गया है। 20 जून को आयोजित भविष्य से भेंट कार्यक्रम अंतर्गत जनसमान्य भी अपने नजदीकी शासकीय विदयालय अथवा अपने पूर्व अध्ययनरत विद्यालय अथवा किसी भी विद्यालय में उपस्थित रहकर बच्चों का उत्साहवर्धन कर सकते हैं।
           इच्छुक व्यक्ति इस कार्यक्रम की लिंकhttps://www.educationportal.mp.gov.in/ mpsch/default.asp& के माध्यम से शाला का चयन कर अपना पंजीयन कर सकेंगे। जिले के जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपने पूर्व अध्ययनरत शाला अथवा किसी भी अन्य शाला में उपस्थित होने हेतु उपरोक्त लिंक पर अपना रजिस्ट्रेशन कराते हुए बच्चों का उत्साहवर्धन करेंगे। शासकीय शालाओं के संस्था प्रमुख यह सुनिश्चित करें कि उनके क्षेत्र के जन प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिकों एवं पालकों को कार्यक्रम हेतु आमंत्रित किया जाये एवं वालेंटियर्स का पंजीयन करावे। इस अभियान में 198 जिला विकासखण्ड स्तरीय अधिकारियों द्वारा भी किसी एक शाला में उपस्थित होकर विद्यार्थियों का प्रोत्साहन किया जावेगा। 

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष