Tue, 20 Oct 2026 | 01:27:17 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी

टेबल टेनिस में चमके सक्षम, नम्रता और वैभव

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jun 16, 2025 05:53 pm / Post views : 219

टेबल टेनिस में चमके सक्षम, नम्रता और वैभव
शेयर करें:
Seoni 16 June 2025
सिवनी यशो:-  खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर के अंतर्गत बरघाट में 5 मई से टेबल टेनिस का विशेष प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ किया गया था। इस शिविर का सफल संचालन प्रशिक्षक संदीप मिश्रा द्वारा किया गया, जिन्होंने सुबह के सत्र में प्रतिभागियों की फिटनेस पर विशेष ध्यान दिया और शाम को तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया।
शिविर के समापन अवसर पर 11 जून को प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न वर्गों के खिलाडिय़ों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
बालिका वर्ग में राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी नम्रता परते ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में आर्या उपाध्याय को 3–2 से हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। पायल श्रीवास्त्र ने रीना को पराजित कर तीसरा स्थान हासिल किया।
जूनियर बालक वर्ग में सक्षम अवधिया ने फाइनल में देवांश गुप्ता को हराकर खिताब अपने नाम किया, जबकि दक्ष जायसवाल तीसरे स्थान पर रहे।
सीनियर बालक वर्ग में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। अनुज शुक्ला ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि फाइनल में वैभव श्रीवास ने संकेत गजभिए को अंतिम सेट में 12–10 से पराजित कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।
इस अवसर पर ब्लॉक समन्वयक श्रीमती रुचि देशमुख और श्रीमती मीनाक्षी मेश्राम विशेष रूप से उपस्थित रहीं। प्रतियोगिता के संचालन में सहायक कोच आदित्य शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
मुख्य प्रशिक्षक संदीप मिश्रा ने बताया कि शीघ्र ही इन खिलाडिय़ों के उत्साहवर्धन हेतु पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें