Wed, 21 Oct 2026 | 05:40:20 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

हर घर तिरंगा" और "तिरंगा यात्रा" अभियान से जोड़ें सर्व समाज को – भाजपा नेता संतोष अग्रवाल का आह्वान

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Aug 07, 2025 10:55 pm / Post views : 1154

हर घर तिरंगा" और "तिरंगा यात्रा" अभियान से जोड़ें सर्व समाज को – भाजपा नेता संतोष अग्रवाल का आह्वान
शेयर करें:

Seoni 07 August 2025

सिवनी यशो :- भारतीय जनता पार्टी के "हर घर तिरंगा" और "तिरंगा यात्रा" अभियान को लेकर सिवनी जिले में व्यापक तैयारियां शुरू हो गई हैं।

इस संबंध में भाजपा जिला संयोजक  संतोष अग्रवाल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कार्यकर्ताओं और नागरिकों से इस राष्ट्रीय भावना के पर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।

यह भी पढ़े :- हर घर तिरंगा और तिरंगा यात्रा को लेकर भाजपा ने बनाई टोलियाँ, जिला से मंडल स्तर तक कार्ययोजना तैयार

उन्होंने बताया कि भाजपा की विचारधारा में राष्ट्र सर्वोपरि है, और यही भावनात्मक प्रेरणा केंद्र एवं प्रदेश नेतृत्व द्वारा तिरंगा यात्रा के माध्यम से देशवासियों तक पहुँचाई जा रही है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देश और जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन के मार्गदर्शन में जिले के सभी मंडलों में बैठकें आयोजित की जा चुकी हैं, और अभियान को सफल बनाने की टोलियाँ गठित कर दी गई हैं।

श्री अग्रवाल ने कहा कि:

"हर वर्ग, समाज और संगठन को इस अभियान से जोड़ना हमारा कर्तव्य है। ‘हर घर तिरंगा’ केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रगौरव का उत्सव है।"

उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत की एकजुटता और सामर्थ्य को रेखांकित करते हुए कहा कि यह समय भारत की विजयगाथा को जन-जन तक पहुँचाने का है।

श्री अग्रवाल ने सभी सामाजिक, शैक्षणिक, धार्मिक और व्यापारिक संगठनों से आग्रह किया कि वे तिरंगा यात्रा में भाग लें, अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराएँ और राष्ट्रीय एकता के प्रतीक इस अभियान को जन-आंदोलन बनाएं।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष