सतुवाई अमावस्या सत्तू प्रसाद का वितरण - भीषण गर्मी में राहत का मंत्र
Seoni 17 April 2026 लखनादौन यशो:- भीषण गर्मी के दौर में जहां लोग लू और थकावट से परेशान हैं, वहीं सतुवाई अमावस्या के पावन अवसर पर श्री राम मंदिर ट्रस्ट, लखनादौन द्वारा आस्था के साथ स्वास्थ्य का संदेश दिया गया। इस अवसर पर भगवान श्रीराम को सत्तू अर्पित कर विधिवत पूजा-अर्चना की गई तथा श्रद्धालुओं के बीच सत्तू का प्रसाद वितरित किया गया।सत्तू: परंपरा के साथ स्वास्थ्य का खजाना
सत्तू को केवल धार्मिक प्रसाद नहीं, बल्कि गर्मी में शरीर को ठंडक और ऊर्जा देने वाला प्राकृतिक आहार माना जाता है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, आयरन और अन्य आवश्यक पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं।लू से बचाव का कारगर उपाय
- शरीर को हाइड्रेट बनाए रखता है
- पाचन तंत्र को मजबूत करता है
- लू और डिहाइड्रेशन से बचाव करता है
- थकान और कमजोरी दूर करता है