Tue, 20 Oct 2026 | 04:39:06 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी

बरघाट में मरार माली महासभा का द्वितीय अधिवेशन संपन्न

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jan 20, 2026 02:25 am / Post views : 463

बरघाट में मरार माली महासभा का द्वितीय अधिवेशन संपन्न
शेयर करें:

बरघाट में मरार माली महासभा का द्वितीय अधिवेशन संपन्न

विधायक कमल मसकोले ने समाज को विधायक निधि से 20 लाख की सौगात दी


बरघाट (सिवनी)। मरार माली महासभा मध्यप्रदेश का द्वितीय अधिवेशन एवं युवक-युवती परिचय सम्मेलन दिनांक 18 जनवरी 2026, रविवार को आदर्श लॉन, बरघाट में भव्य रूप से संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के पूर्व बरघाट क्षेत्र के युवाओं द्वारा मरार सामाजिक भवन मुंडापार से विशाल वाहन रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का नेतृत्व प्रदेश महासचिव गजानन पंचेश्वर ने किया।

रैली नगर के विभिन्न स्थानों से होते हुए महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करती हुई आदर्श लॉन पहुंची।

🚩 अधिवेशन का शुभारंभ

अधिवेशन का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं दीप प्रज्वलन के साथ महात्मा ज्योतिबा फुले एवं माता सावित्रीबाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। वंदे मातरम गीत के साथ कार्यक्रम को विधिवत प्रारंभ किया गया।

🎤 मुख्य अतिथि व अध्यक्षीय उद्बोधन

अधिवेशन की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष एवं मप्र शासन के पूर्व मंत्री रामकिशोर कावरे ने की।

मुख्य अतिथि के रूप में बरघाट विधायक कमल मसकोले उपस्थित रहे।

प्रदेश अध्यक्ष रामकिशोर कावरे ने महासभा के गठन का उद्देश्य बताते हुए आगामी एक वर्ष की कार्ययोजना प्रस्तुत की।

उन्होंने बताया कि महासभा द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में निःशुल्क कोचिंग, प्रतियोगी परीक्षाओं में छात्र-छात्राओं की सहभागिता,

स्वास्थ्य,

रोजगार एवं

राजनीति के क्षेत्र में समाज को सशक्त किया जाएगा।

💰 विधायक निधि से 20 लाख की घोषणा

मुख्य अतिथि विधायक कमल मसकोले ने अपने संबोधन में कहा कि-

मरार समाज एक संगठित, कृषि प्रधान एवं मेहनतकश समाज है।

उन्होंने समाज के शैक्षणिक एवं सामाजिक कार्यों हेतु सामाजिक भवन निर्माण के लिए 20 लाख रुपये विधायक निधि से देने की घोषणा की।

इस घोषणा पर प्रदेश महासचिव गजानन पंचेश्वर ने संपूर्ण मरार समाज की ओर से विधायक कमल मसकोले का हृदय से आभार व्यक्त किया।

[caption id="attachment_40612" align="alignnone" width="300"]बरघाट मरार माली महासभा अधिवेशन विधायक कमल मसकोले 20 लाख घोषणा बरघाट में मरार माली महासभा के द्वितीय अधिवेशन में मंचासीन अतिथि एवं समाजजन[/caption]

📜 प्रस्तावना एवं सामाजिक संकल्प

अधिवेशन की प्रस्तावना रखते हुए प्रदेश महासचिव गजानन पंचेश्वर ने कहा कि भारत एक प्राचीन राष्ट्र है और मरार समाज प्राचीन संस्कृति व परंपराओं का संवाहक रहा है।उन्होंने समाज को अन्य पंथों की ओर भटकने से रोकने एवं युवाओं को संस्कारित रखने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि समाज के उत्थान और विकास की जिम्मेदारी वर्तमान पीढ़ी की है और महासभा का युवा वर्ग इसके लिए पूरी तरह तैयार है।

👥 व्यापक उपस्थिति

कार्यक्रम में इंदौर,

बुरहानपुर,

छिंदवाड़ा,

जबलपुर, मंडला,

बालाघाट एवं

सिवनी जिलों से प्रदेश,

जिला,

ब्लॉक,

मंडल,

शक्ति केंद्र एवं ग्राम समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

अधिवेशन में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, युवा एवं युवतियों की उपस्थिति रही।

[caption id="attachment_40613" align="alignnone" width="300"]बरघाट मरार माली महासभा अधिवेशन विधायक कमल मसकोले 20 लाख घोषणा बरघाट में मरार माली महासभा के द्वितीय अधिवेशन में मंचासीन अतिथि एवं समाजजन[/caption]

कार्यक्रम के समापन पर प्रदेश अध्यक्ष रामकिशोर कावरे एव

प्रदेश महासचिव गजानन पंचेश्वर ने सभी पदाधिकारियों एवं

समाजजन का आभार व्यक्त किया।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें