Mon, 19 Oct 2026 | 03:24:52 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा आज से सरकारी दफ्तरों में पांच दिन की लगातार छुट्टी! भारी जलसंकट, चलेगा ‘रोको-टोको’ अभियान, पानी बर्बाद किया तो कटेगा नल कनेक्शन! छपारा बस स्टैंड पर चार साल बाद शुरू हुआ सुलभ शौचालय का निर्माण, महिलाओं को मिलेगी राहत सिवनी में नवजात शिशुओं की मौत पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच और मुआवजे की मांग श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में आज भव्य देवी जागरण, भक्ति गीतों से गूंजेगा मंदिर परिसर डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा आज से सरकारी दफ्तरों में पांच दिन की लगातार छुट्टी! भारी जलसंकट, चलेगा ‘रोको-टोको’ अभियान, पानी बर्बाद किया तो कटेगा नल कनेक्शन! छपारा बस स्टैंड पर चार साल बाद शुरू हुआ सुलभ शौचालय का निर्माण, महिलाओं को मिलेगी राहत सिवनी में नवजात शिशुओं की मौत पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच और मुआवजे की मांग श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में आज भव्य देवी जागरण, भक्ति गीतों से गूंजेगा मंदिर परिसर

शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव संभव: सिवनी में इंटीग्रेटेड एजुकेशन कॉम्प्लेक्स की मांग

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Mar 16, 2026 10:55 am / Post views : 209

शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव संभव: सिवनी में इंटीग्रेटेड एजुकेशन कॉम्प्लेक्स की मांग
शेयर करें:

Seoni Integrated Education Complex: मंत्री को सौंपा गया ज्ञापन

भाजयुमो नगर अध्यक्ष ऋषभ चौरसिया ने रखी मांग, एक ही भवन में संचालित होंगे शिक्षा विभाग के सभी कार्यालय

सिवनी‌ यशो:- जिले में शिक्षा प्रशासन को अधिक सुव्यवस्थित और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से भारतीय जनता युवा मोर्चा सिवनी के नगर अध्यक्ष ऋषभ चौरसिया के नेतृत्व में स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपकर सिवनी में आधुनिक “इंटीग्रेटेड एजुकेशन कॉम्प्लेक्स” (Seoni Integrated Education Complex ) के निर्माण की मांग की गई।
Seoni Integrated Education Complex की प्रमुख विशेषताएं ✔ जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय एक ही परिसर में ✔ सभी बीआरसी कार्यालयों का संचालन एक स्थान से ✔ आधुनिक कॉन्फ्रेंस हॉल और प्रशिक्षण कक्ष ✔ डिजिटल रिकॉर्ड रूम (अभिलेखागार) ✔ जनसुनवाई एवं सुविधा केंद्र ✔ पर्याप्त पार्किंग और आधुनिक अधोसंरचना
ज्ञापन में बताया गया कि वर्तमान में जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय, विभिन्न बीआरसी (Block Resource Coordinator) कार्यालय तथा जिला शिक्षा केंद्र सिवनी के अधिकारी अलग-अलग स्थानों से संचालित हो रहे हैं। इस बिखरी हुई व्यवस्था के कारण प्रशासनिक समन्वय में कठिनाई, अभिलेख प्रबंधन में समस्या तथा शिक्षकों, कर्मचारियों और आम नागरिकों को अनावश्यक आवागमन का सामना करना पड़ता है।

शिक्षा प्रशासन को मिलेगी नई दिशा

नगर अध्यक्ष ऋषभ चौरसिया ने बताया कि तेजी से विकसित हो रहे सिवनी जिले में शिक्षा विभाग के लिए एक आधुनिक, सुव्यवस्थित और तकनीकी सुविधाओं से युक्त “Seoni Integrated Education Complex” समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यदि शिक्षा विभाग की सभी प्रशासनिक इकाइयाँ एक ही परिसर में संचालित होंगी तो—
  • प्रशासनिक पारदर्शिता में वृद्धि होगी
  • निर्णय प्रक्रिया में तेजी आएगी
  • शिक्षकों एवं कर्मचारियों को एक ही स्थान पर सभी सेवाएं उपलब्ध होंगी
  • डिजिटल रिकॉर्ड प्रबंधन संभव होगा
  • समय एवं शासकीय संसाधनों की बचत होगी

विद्यार्थियों और शिक्षा व्यवस्था को होगा लाभ

ऋषभ चौरसिया ने कहा कि सिवनी जिले के हजारों विद्यार्थी, शिक्षक एवं कर्मचारी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से शिक्षा विभाग की व्यवस्था से जुड़े हैं। यदि एकीकृत भवन का निर्माण होता है तो शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनेगी, जिससे विद्यार्थियों को भी सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार अधोसंरचना को मजबूत कर रही है और सिवनी जिले को भी शीघ्र ही इस महत्वपूर्ण परियोजना की सौगात मिल सकती है। इस दौरान शिक्षा मंत्री ने विषय को गंभीरता से लेते हुए    Seoni Integrated Education Complex की  मांग पर सकारात्मक आश्वासन प्रदान किया। ऋषभ चौरसिया नगर अध्यक्ष, भारतीय जनता युवा मोर्चा, सिवनी https://mp.gov.in/school-education-department