Mon, 19 Oct 2026 | 02:01:03 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा आज से सरकारी दफ्तरों में पांच दिन की लगातार छुट्टी! भारी जलसंकट, चलेगा ‘रोको-टोको’ अभियान, पानी बर्बाद किया तो कटेगा नल कनेक्शन! छपारा बस स्टैंड पर चार साल बाद शुरू हुआ सुलभ शौचालय का निर्माण, महिलाओं को मिलेगी राहत सिवनी में नवजात शिशुओं की मौत पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच और मुआवजे की मांग श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में आज भव्य देवी जागरण, भक्ति गीतों से गूंजेगा मंदिर परिसर डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा आज से सरकारी दफ्तरों में पांच दिन की लगातार छुट्टी! भारी जलसंकट, चलेगा ‘रोको-टोको’ अभियान, पानी बर्बाद किया तो कटेगा नल कनेक्शन! छपारा बस स्टैंड पर चार साल बाद शुरू हुआ सुलभ शौचालय का निर्माण, महिलाओं को मिलेगी राहत सिवनी में नवजात शिशुओं की मौत पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच और मुआवजे की मांग श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में आज भव्य देवी जागरण, भक्ति गीतों से गूंजेगा मंदिर परिसर

जल जीवन मिशन पर कलेक्टर सख्त: धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को लगाई फटकार

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Mar 13, 2026 09:56 pm / Post views : 176

जल जीवन मिशन पर कलेक्टर सख्त: धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को लगाई फटकार
शेयर करें:

seoni jal jeevan mission

Seoni 13 March 2026

सिवनी यशो:- जिले में जल जीवन मिशन (seoni jal jeevan mission) की सुस्त रफ्तार पर कलेक्टर Sheetla Patle ने कड़ा रुख अपनाया है। जिला जल एवं स्वच्छता मिशन (DWSM) की बैठक में नल-जल योजनाओं की धीमी प्रगति और सर्टिफिकेशन में लापरवाही को लेकर उन्होंने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई और लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने के सख्त निर्देश दिए।

seoni jal jeevan mission बैठक में नल-जल योजनाओं की रफ्तार पर सवाल

seoni jal jeevan mission बैठक में एकल और समूह नल-जल योजनाओं की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने पाया कि कई योजनाओं का सर्टिफिकेशन और ट्रायल रन अभी भी लंबित है। इस पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट कहा कि अधूरे कार्यों को प्राथमिकता से पूरा कर समय सीमा में योजनाएं चालू की जाएं, ताकि ग्रामीणों को नियमित पेयजल मिल सके।

[caption id="attachment_42737" align="aligncenter" width="300"]सिवनी जल जीवन मिशन बैठक सिवनी: जल जीवन मिशन बैठक में कलेक्टर शीतला पटले सख्त, धीमी प्रगति पर अधिकारियों को फटकार[/caption]

स्कूल और आंगनवाड़ी में पानी की व्यवस्था पर भी नजर

कलेक्टर ने स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में जलापूर्ति से जुड़े कार्यों की समीक्षा करते हुए शेष कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही जिले में बंद पड़े हैंडपंपों की मरम्मत तत्काल कराने को कहा।

सिद्धघाट योजना में वोल्टेज समस्या दूर करने के निर्देश

समूह नल-जल योजनाओं की समीक्षा के दौरान सिद्धघाट समूह नल-जल योजना से जुड़े गांवों में बिजली के कम वोल्टेज की समस्या सामने आई। इस पर कलेक्टर ने स्टेबलाइजर लगाने का काम तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए ताकि गांवों में पानी की आपूर्ति प्रभावित न हो।

22 मार्च तक चलेगा जल महोत्सव

बैठक में 8 से 22 मार्च तक आयोजित हो रहे जल महोत्सव की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने जल संरक्षण, जल स्रोतों की साफ-सफाई और जनजागरूकता बढ़ाने के लिए सभी विभागों को अभियान चलाने के निर्देश दिए।

महिलाओं की भागीदारी और पानी की जांच पर जोर

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जल महोत्सव के तहत स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को जोड़ा जाएगा और बेहतर कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। गांव स्तर पर पानी की गुणवत्ता जांच के लिए फील्ड टेस्ट किट भी वितरित की गई है तथा नल-जल योजनाओं के संचालन के लिए ऑपरेटर और प्लंबरों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ Anjali Shah सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

http://betul.mpinfo.org/TodaysNews?newsid=20251211N368&fontname=Mangal&LocID=35&pubdate=12/11/2025

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष