Mon, 19 Oct 2026 | 10:41:51 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी

ज्वाला देवी मंदिर में 132वां संगीतमय सुंदरकांड सम्पन्न, चैत्र नवरात्रि की तैयारियां शुरू

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Mar 15, 2026 10:43 pm / Post views : 171

ज्वाला देवी मंदिर में 132वां संगीतमय सुंदरकांड सम्पन्न, चैत्र नवरात्रि की तैयारियां शुरू
शेयर करें:
Seoni Jwala Devi Temple Sunderkand

सुंदरकांड आयोजन की मुख्य बातें

  • ज्वाला देवी मंदिर सिवनी में 132वां साप्ताहिक संगीतमय सुंदरकांड सम्पन्न
  • भजन-कीर्तन, शंखनाद और मंत्रोच्चार से भक्तिमय हुआ मंदिर परिसर
  • विशेष यजमान के रूप में मन्नु सनोडिया (लामता) ने किया पूजन
  • चैत्र नवरात्रि में मनोकामना ज्योति कलश स्थापना की विशेष व्यवस्था
  • 132 सप्ताहों से निरंतर जारी है सुंदरकांड की भक्तिमय परंपरा

Seoni 15 March 2026 सिवनी यशो:-सिवनी। भैरोगंज–परतापुर मार्ग स्थित (Seoni Jwala Devi Temple Sunderkand) में शनिवार को 132वें साप्ताहिक संगीतमय सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन भक्तिमय वातावरण में सम्पन्न हुआ।

भजन-कीर्तन और मंत्रोच्चार से ज्वाला देवी मंदिर सिवनी (Seoni Jwala Devi Temple Sunderkand )  का पूरा परिसर भक्तिरस में सराबोर हो गया। श्रद्धालुओं ने आयोजन के दौरान आध्यात्मिक ऊर्जा और मानसिक शांति का अनुभव किया।

[caption id="attachment_42815" align="aligncenter" width="300"]Seoni Jwala Devi Temple Sunderkand Path ज्वाला देवी मंदिर में 132वां संगीतमय सुंदरकांड सम्पन्न[/caption]

Seoni Jwala Devi Temple Sunderkand मंदिर समिति द्वारा विधि-विधान से दीप प्रज्वलन, पूजा-अर्चना, पुष्पार्चन एवं महाआरती सम्पन्न कराई गई। विशेष यजमान के रूप में श्री मन्नु सनोडिया (लामता) ने पूजा-अर्चना में सहभागिता की। पाठ के पश्चात श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण भी किया गया।

Seoni Jwala Devi Temple Sunderkand  : चैत्र नवरात्रि के भव्य आयोजन की तैयारी

आयोजन के दौरान मंदिर समिति की बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें आगामी चैत्र नवरात्रि के भव्य एवं भक्तिमय आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। समिति ने बताया कि 19 मार्च से प्रारंभ होने वाले शक्ति उपासना के इस महापर्व पर मंदिर में विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

मंदिर में भक्तों द्वारा मनोकामना ज्योति कलश स्थापना की परंपरा को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष भी विशेष व्यवस्थाएं की जाएंगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के लिए मंदिर समिति से संपर्क कर सकते हैं। समिति ने बताया कि पूरे नवरात्रि पर्व को विधि-विधान, भक्ति और श्रद्धा के साथ सम्पन्न कराया जाएगा।

साप्ताहिक आयोजन बना सामाजिक जागरूकता का मंच

मंदिर में आयोजित यह साप्ताहिक सुंदरकांड पाठ केवल धार्मिक अनुष्ठान तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक जागरूकता का प्रभावी मंच भी बन चुका है। प्रत्येक सप्ताह किसी न किसी समसामयिक विषय पर सार्थक चर्चा की जाती है।

132 सप्ताहों से जारी भक्ति और जागरूकता की परंपरा

उल्लेखनीय है कि ज्वाला देवी मंदिर सिवनी में पिछले 132 सप्ताहों से प्रत्येक शनिवार को युवाओं और मातृशक्ति की सहभागिता से सस्वर, संगीतमय सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन निरंतर किया जा रहा है। यह आयोजन धर्म, आस्था, सामाजिक जागरूकता और सांस्कृतिक परंपराओं का सुंदर समन्वय प्रस्तुत करता है।

अंत में माँ ज्वाला देवी एवं हनुमान जी के चरणों में सभी के सुख, शांति, स्वास्थ्य, विद्या और सफलता के लिए प्रार्थना की गई।

उल्लेखनीय है कि

Seoni Jwala Devi Temple Sunderkand में पिछले 132 सप्ताहों से निरंतर सुंदरकांड पाठ की परंपरा जारी है।

https://www.jagran.com/bihar/saran-chaitra-navratri-2026-preparations-rituals-and-adhik-maas-impact-40171330.html?utm_source=article_detail&utm_medium=CRE&utm_campaign=latestnews_CRE

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें