सिवनी उर्स कार्यक्रम 2026 - 3 मई से 14 जून तक उर्स
Seoni 30 April 2026 सिवनी यशो:-जिलेभर में सूफी परंपरा और भारतीय संस्कृति की अनूठी झलक एक बार फिर देखने को मिलेगी। 3 मई से 14 जून तक सिवनी में गूंजेगी सूफियाना रौनक, जब विभिन्न दरगाहों, खानकाहों और मजारों पर उर्स ए मुबारक के आयोजन होंगे।सूफियाना कलाम और कव्वाली से गूंजेगा माहौल
सूफी सामाजिक कार्यकर्ता सूफी मंज़ूर रज़ा क़ादरी ने बताया कि इन आयोजनों में सूफियाना कलाम, कव्वाली और धार्मिक कार्यक्रमों के माध्यम से कौमी एकता, भाईचारा और गंगा-जमुनी तहज़ीब का संदेश दिया जाएगा। यह भी पढ़े :- महान सूफी संतों के परंपरागत उर्स 3 मई से शुरू 14 जून तक चलेंगेइन प्रमुख तिथियों पर होंगे उर्स कार्यक्रम
- 3 मई: बोरदई टेकरी – हजऱत अब्दाल शाह क़ादरी
- 6-8 मई: डुंगरिया शरीफ़ – उर्स ए कबीरुल औलिया रूमवी
- 7 मई: भोमा दरगाह शरीफ
- 13 मई: झिद वाले बाबा, लखनादौन – हजऱत चांद शाह वली
- 19 मई: बगराज वाले बाबा
- 22-23 मई: हजऱत मियां मोहम्मद शाह वली, सिवनी
- 22 मई: छपारा में विशेष आयोजन
- 25-26 मई: मौलाना सूफी हसन अली शाह
- 28-29 मई: हजऱत मदार शाह बाबा
- 30-31 मई: हजऱत जेल वाले सरकार क़ादरी चिश्ती
- जून माह: छाट दिवाली वाले बाबा, जहर शाह पिया, सेलुआ घाटी दरगाह
- 14 जून: दरगाह नूर अली शाह, बस स्टैंड सिवनी