शैलजा श्रीवास 10वीं रिजल्ट सिवनी - 92% अंक लाकरटॉप, संघर्ष की बनी मिसाल
कान्हीवाड़ा/सिवनी यशो:- जहां संसाधनों की कमी अक्सर सपनों को रोक देती है, वहीं कुछ कहानियाँ ऐसी भी होती हैं जो संघर्ष को ही अपनी ताकत बना लेती हैं। ऐसी ही प्रेरणादायक कहानी सामने आई है कुमारी शैलजा श्रीवास की, जिन्होंने माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश की हाईस्कूल परीक्षा में 92 प्रतिशत (458/500) अंक प्राप्त कर अपने विद्यालय में सर्वश्रेष्ठ स्थान हासिल किया।
[caption id="attachment_44308" align="alignnone" width="298"]
शैलजा श्रीवास 10वीं रिजल्ट सिवनी 92% अंक लाकर सिवनी में टॉप किया[/caption]
मेहनत-मजदूरी कर माँ ने पढ़ाया
शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सिवनी की छात्रा शैलजा ने यह सफलता ऐसे समय में हासिल की है जब उनके पिता स्वर्गीय पवन श्रीवास अब इस दुनिया में नहीं हैं। आर्थिक कठिनाइयों के बीच उनकी माँ सुधा श्रीवास मजदूरी कर बेटी की पढ़ाई का खर्च उठा रही हैं।
संघर्ष बना सफलता की ताकत
शैलजा की इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया कि मेहनत और लगन के आगे अभाव भी झुक जाते हैं। उन्होंने न केवल अपने विद्यालय बल्कि अपने स्वर्गीय पिता का नाम भी गौरवान्वित किया है।
परिवार का मिला पूरा साथ
परिवार में मामा सोनू और मोनू बंदेवार का भी विशेष योगदान रहा, जिन्होंने हर परिस्थिति में शैलजा का हौसला बढ़ाया।
विद्यालय ने दी बधाई
शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सिवनी के प्राचार्य एवं समस्त शिक्षक-स्टाफ ने शैलजा की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उसे बधाई दी और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
प्रेरणादायक संदेश
“परिस्थितियाँ चाहे कितनी भी कठिन क्यों न हों, अगर लक्ष्य स्पष्ट और मेहनत सच्ची हो तो सफलता जरूर मिलती है।”