Thu, 22 Oct 2026 | 03:48:20 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव 400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव

55 हज़ार कर्मचारी हड़ताल पर तीन सूत्रीय मांगें प्रमुख

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Sep 18, 2025 04:12 pm / Post views : 582

55 हज़ार कर्मचारी हड़ताल पर तीन सूत्रीय मांगें प्रमुख
शेयर करें:

सिवनी में सहकारी समिति कर्मचारियों की हड़ताल शुरू, अंबेडकर पुतला चौक पर धरना जारी

  • सिवनी में जिला इकाई ने अंबेडकर पुतला चौक पर मोर्चा संभाला

  • शासन से जल्द आदेश जारी करने की माँग, जिम्मेदारी प्रशासन पर तय

 Seoni 18 September 2025

सिवनी यशो :- मध्यप्रदेश सहकारिता समिति कर्मचारी महासंघ की लंबित मांगों को लेकर अब आंदोलन तेज हो गया है। 7 सितम्बर की समय सीमा बीत जाने के बाद आज से प्रदेशभर के लगभग 55 हज़ार समिति कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। सिवनी जिला इकाई के कर्मचारी अंबेडकर पुतला चौक पर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं।

महासंघ के जिलाध्यक्ष वंशीलाल ठाकुर ने बताया कि शासन से बार-बार निवेदन और ज्ञापन सौंपने के बावजूद मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया गया। मजबूरन कर्मचारियों को हड़ताल का सहारा लेना पड़ा है।

प्रमुख मांगें:

  1. संस्था कर्मचारियों का 60% चयन जिला सहकारी बैंक में किया जाए।

  2. अक्टूबर 2023 से लंबित 18 माह की प्रोत्साहन राशि (₹54,000) सभी जिलों के कर्मचारियों को दी जाए।

  3. समिति कर्मचारियों को अतिरिक्त वेतन वृद्धि का लाभ तुरंत दिया जाए।

  4. सिवनी जिले में कलेक्टर दर से वेतन भुगतान, दूसरा-चौथा शनिवार अवकाश और लंबित पदोन्नतियाँ लागू की जाएँ।

आंदोलन की स्थिति:

अधिकारियों ने बताया कि हड़ताल के चलते जिले की सहकारी संस्थाएँ और शासकीय उचित मूल्य की दुकानें बंद हो गई हैं। इससे आमजन को खाद्यान्न वितरण और अन्य सेवाओं में दिक्कतें आने लगी हैं।

महासंघ ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जब तक शासन मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लेता, आंदोलन जारी रहेगा।