Mon, 19 Oct 2026 | 09:42:33 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी के 537 आंगनवाड़ी केंद्रों में तिथि भोज एवं कन्या भोज का आयोजन, पोषण जागरूकता को मिला बढ़ावा जिला भाजपा ने दी शुभकामनाएं, कहा—उत्तराखंड में जनसेवा और सुशासन का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे डॉ. नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी के 537 आंगनवाड़ी केंद्रों में तिथि भोज एवं कन्या भोज का आयोजन, पोषण जागरूकता को मिला बढ़ावा जिला भाजपा ने दी शुभकामनाएं, कहा—उत्तराखंड में जनसेवा और सुशासन का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे डॉ.

धीमी गति से चल रहा माईक्रो वन पेंच परियोजना का काम

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Mar 18, 2025 09:14 pm / Post views : 175

धीमी गति से चल रहा माईक्रो वन पेंच परियोजना का काम
शेयर करें:

विभाग का कहना 30 मई तक पानी की टेस्टिंग कर लेंगे, अधीक्षक यंत्री ने बैठक लेकर काम की गति बढ़ाने निर्देश दिए

Chhindwara 18 March 2025 छिंदवाड़ा यशो:- चौरई विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत माईक्रो वन पेंच परियोजना के माध्यम से 12 गांव के किसानों को विभाग एवं ठेकेदार द्वारा मई 2025 में कार्य पूर्ण किये जाने का आश्वासन दिया गया है पेंच परियोजना के कार्यपालन यंत्री श्री टेकाम का कहना है कि हम 30 मई तक पानी की टेस्टिंग कर लेंगे पम्प हाउस थ्री का काम लगभग पूरा हो गया है। लेंटर भी ढल गया है। दूसरी और पाईप लाइन और अन्य कार्य के लिए जिस गति से ठेकेदार द्वारा कार्य किया जा रहा है उससे किसानों को नहीं लगता कि समय पर काम हो पाएगा किसान जल्द पानी मिले इसको लेकर लगातार आंदोलन कर रहे हैं, इस परियोजना को पूर्ण किये जाने किसानो ने कलेक्टर से लेकर सीएम तक पहुंचकर ऐड़ी चोटी का जोर लगा दिया है जिससे उनके खेतों में आने वाले रवि की सीजन में पानी मिल सके। कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह के निर्देश के बाद भी कंपनी ने काम की गति नहीं बढ़ाई है।

अधीक्षण यंत्री ने ली बैठक कहा काम की गति बढ़ाएं

मंगलवार को जलसंसाधन विभाग की प्रभारी अधीक्षक यंत्री श्रीमति कुमकुम पटेल ने भी पेंच माईक्रो वन परियोजना के अधिकारियों और निर्माण कार्य में लगे कंपनी के इंजीनियरों की बैठक लेकर माईक्रो वन पेंच परियोजना को लेकर चर्चा की और काम की गति बढ़ाने के निर्देश दिए। ताकि समय पर पानी की टेस्टिंग हो सके।

किसानों का कहना अभी बहुत काम बाकी

पेंच परियोजना किसान संघर्ष समीति के अध्यक्ष शिवकुमार दुबे, संयोजक मंगल बंजारा, गुरू सनोडिया, अशोक पंचेश्वर, संजय बट्टी और क्षेत्र के अन्य किसानों ने बताया कि विभाग और ठेकेदार द्वारा पाईप लाईन बिछाने का कार्य पूर्ण किये जाने की बात कही जा रही है लेकिन अभी कई स्थानों पर पाईप टूटे हैं, जोड़े नहीं गए हैं और सड़कों की परमीशन लेकर पाईप डालना का काम भी बाकी है जिसे शीघ्र किये जाने की आवश्यकता है। साथ ही विद्युत प्रदाय के लिए पंप हाउस के पास लगने वाले ट्रांसफार्मर का काम भी तेजी से होना चाहिए। तभी विभाग द्वारा 30 मई को पानी की टेस्टिंग के लिए दिया गया आश्वासन पूरा हो पाएगा।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष