Thu, 22 Oct 2026 | 05:06:36 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव 400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव

नवागत एसपी कृष्ण लालचंदानी का सख्त संदेश

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / May 11, 2026 12:04 am / Post views : 179

नवागत एसपी कृष्ण लालचंदानी का सख्त संदेश
शेयर करें:
सिवनी यशो :- नवागत जिला पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी ने पदभार ग्रहण करने के बाद शनिवार को जिला पुलिस कंट्रोल रूम में अपनी पहली अपराध समीक्षा बैठक (क्राइम मीटिंग) ली। बैठक में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना एवं चौकी प्रभारी सहित पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान नवागत पुलिस अधीक्षक ने जिले की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा करते हुए अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट कहा कि फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना जाए तथा प्रत्येक मामले में त्वरित और वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। उन्होंने जनसुनवाई एवं सीएम हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायतों के समय-सीमा में प्रभावी निराकरण पर विशेष जोर दिया। बैठक में लंबित अपराध, शिकायतें और विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए गए। साथ ही लंबित समंस एवं वारंटों की तामीली में तेजी लाने तथा गुमशुदा बालक-बालिकाओं की जल्द दस्तयाबी सुनिश्चित करने को कहा गया। महिला संबंधी अपराधों पर विशेष संवेदनशीलता बरतने के निर्देश देते हुए एसपी ने कहा कि ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और हर प्रकरण की जांच प्राथमिकता के साथ की जाए। इसके अलावा जिले में संचालित अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध शराब, जुआ-सट्टा, गौवंश तस्करी एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आमजन में सुरक्षा का भाव उत्पन्न करना और पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत करना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने शासन द्वारा संचालित विभिन्न अभियानों एवं योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने पर भी बल दिया। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा, समस्त अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), रक्षित निरीक्षक, थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं सूबेदार उपस्थित रहे।