Mon, 19 Oct 2026 | 07:17:06 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
जिला भाजपा ने दी शुभकामनाएं, कहा—उत्तराखंड में जनसेवा और सुशासन का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे डॉ. , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा जिला भाजपा ने दी शुभकामनाएं, कहा—उत्तराखंड में जनसेवा और सुशासन का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे डॉ. , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा

सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को मिलेगा जेईई, नीट की नि : शुल्क ऑनलाइन कोचिंग का लाभ

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Mar 22, 2025 10:24 pm / Post views : 270

सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को मिलेगा जेईई, नीट की नि : शुल्क ऑनलाइन कोचिंग का लाभ
शेयर करें:

26 मार्च से ऑनलाईन कक्षाएं होंगी शुरू, प्रत्येक ब्लॉक में 5 से 7 शासकीय स्कूलों को बनाया गया है स्टडी सेंटर

Chhindwara 22 March 2025 छिंदवाड़ा यशो:- कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह के विशेष प्रयासों से 26 मार्च से जेईई व नीट की नि:शुल्क ऑनलाइन कोचिंग जिले के शासकीय स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए इंदौर के एलेन कोचिंग सेंटर के माध्यम से उपलब्ध कराई जायेगी। जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी.एस.बघेल के प्रयासों से जेईई के लिए 786 जबकि नीट की परीक्षा के लिए 1523 शासकीय विद्यार्थियों ने फॉर्म भरे हैं, ये सभी विद्यार्थी जेईई और नीट की परीक्षाएं देने के लिए उत्साहित हैं। ऐसे में कलेक्टर श्री सिंह के द्वारा पहले भी जेईई और नीट की नि:शुल्क अध्ययन सामग्री नोट्स जिले के सभी विद्यार्थियों को हिंदी और इंग्लिश में उपलब्ध कराए गए, जो उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य श्री अवधूत काले के द्वारा जिले के सभी हायर सेकेंडरी स्कूलों में वितरित कराए गए। इसके साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन में प्रतिदिन स्कूल शिक्षकों के द्वारा इन कक्षाओं का संचालन भी किया जाता रहा है, इसी तारतम्य में विद्यार्थियों की आवश्यकता को देखते हुए कलेक्टर श्री सिंह और जिला शिक्षा अधिकारी श्री बघेल के द्वारा ऑनलाइन नि:शुल्क क्लासेस की पहल की है, जो जेईई के लिए 26 से 31 मार्च तक लगातार चलेगी। जिसके बाद नीट की परीक्षा के लिए ये नि:शुल्क क्लासेस शुरू हो जाएगी। जिला कोर ग्रुप के द्वारा प्रत्येक विकासखंड में 5 से 7 शासकीय स्कूलों को मिलकर कुल 37 स्कूल इसके लिए स्टडी सेंटर विद्यार्थियों की आवश्यकताओं और संख्या के अनुसार बनाए गए हैं। जहां विषय विशेषज्ञ/शिक्षकों की टीम विषयवार अध्ययन करायेगी एवं ऑनलाइन व ऑफलाइन मॉक टेस्ट भी लगातार लिए जाएंगे। वही बारकोड के द्वारा सभी जिले के विद्यार्थी एक व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ेंगे, जहां अध्ययन सामग्री के साथ ही विशेष टॉपिक पर विशेषज्ञों के गेस्ट लेक्चर भी आयोजित किए जाएंगे। जिला शिक्षा अधिकारी श्री बघेल के ने इन सभी तैयारियों के बाद नीट परीक्षा की तैयारी कर रहे प्रत्येक शिक्षक और विद्यार्थी से अपील की है कि नि:शुल्क कोचिंग कक्षाओं का मॉक टेस्ट एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन का लाभ अवश्य उठाएं। सभी प्राचार्यों को निर्देशित किया गया है कि वे विद्यार्थियों को अवश्य इन कक्षाओं में सम्मिलित होने के लिये प्रेरित और उत्साहित करें, जिससे ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थी इस सराहनीय पहल और एलेन ग्रुप की नि:शुल्क कोचिंग कक्षाओं का भी लाभ उठा सकें ।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें