कान्हीवाड़ा में जवाहर नवोदय विद्यालय की तिरंगा रैली, हर घर तिरंगा का दिया संदेश
Seoni, 19 August 2026कान्हीवाड़ा/सिवनी यशो:- आजादी के अमृत महोत्सव की भावना को जन-जन तक पहुंचाने और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से जवाहर नवोदय विद्यालय कान्हीवाड़ा के एनसीसी कैडेट्स, स्काउट्स-गाइड्स एवं विद्यार्थियों ने ग्राम कान्हीवाड़ा में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत भव्य तिरंगा रैली निकाली।रैली में विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ ग्रामीणों को अपने-अपने घरों पर राष्ट्रध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव को बनाए रखने का संदेश भी दिया। रैली के दौरान विद्यार्थियों का उत्साह और अनुशासन आकर्षण का केंद्र रहा।
शिक्षकों ने किया विद्यार्थियों का मार्गदर्शन
रैली को विद्यालय के स्काउट्स मास्टर अशोक कुमार हनोते, एनसीसी ऑफिसर धीरेन्द्र सिंह चौहान एवं पीटीआई कविता भोयर ने मार्गदर्शन प्रदान किया। शिक्षकों की देखरेख में विद्यार्थियों ने अनुशासित ढंग से रैली में सहभागिता की और ग्रामीणों तक अभियान का संदेश पहुंचाया।कार्यक्रम को विद्यालय के प्राचार्य डी.के. मिश्रा का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। वरिष्ठ शिक्षिका किरण नामदेव ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।