हनुमान मंदिर समिति ने काम रूकवाया, अधिकारी व परिषद के उपाध्यक्ष भी काम देखकर शर्मिंदा
छपारा यशो:- नगर परिषद छपारा में होने जा रहे पक्के निर्माण कार्य जैसे नाली सीसी सड़क और रिटेरनिंग वॉल के टेंडर होने के बाद कार्य प्रारंभ होने की स्थिति है और कुछ कार्य प्रारंभ भी हो गए हैं इन निर्माण कार्यों के प्रारंभिक स्तर पर ही घटिया गुणवत्ता दिखाई देने लगी है परिषद इकाई के वार्ड जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौन धारण किए हुए हैं जैसे इन जवाबदारों ने ठेकेदारों से मोटे कमीशन ले रखी है ठेकेदार मनमाने स्तर से कार्य प्रारंभ कर रहे हैं निर्माण कार्यों को देखने समझने व बोलने वाला परिषद में कोई नहीं है नगर परिषद छपारा के वार्ड क्रमांक 3 शिव नगर वार्ड में स्थित बड़े बगीचा हनुमान मंदिर जाने वाली रोड जो सकार सिटी से शनीचरी मोहल्ला जाती है उक्त रास्ता में सीसी सड़क बनाए जाने के लिए ठेकेदार ने काम प्रारंभ कर दिया है लेकिन प्रारंभिक कार्य में ही घटिया स्तर देखने में पाया गया तो हनुमान मंदिर समिति ने घटिया कार्य पर रोक लगा दिया है और मौके पर मुख्य नगर परिषद अधिकारी व उपाध्यक्ष भी पहुंचे तो वह भी घटिया निर्माण कार्य को देखकर शर्मिंदा हो गए और जवाब न दे सके।