Mon, 19 Oct 2026 | 07:18:16 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
जिला भाजपा ने दी शुभकामनाएं, कहा—उत्तराखंड में जनसेवा और सुशासन का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे डॉ. , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा जिला भाजपा ने दी शुभकामनाएं, कहा—उत्तराखंड में जनसेवा और सुशासन का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे डॉ. , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा

आदिवासी कन्या आश्रम की हालत बदतर पालक को नहीं दी जा रही टीसी, पालक परेशान

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jul 02, 2025 09:58 pm / Post views : 209

आदिवासी कन्या आश्रम की हालत बदतर पालक को नहीं दी जा रही टीसी, पालक परेशान
शेयर करें:
सिवनी 02 जुलाई 2025 सिवनी यशो:- जिले में संचालित आदिवासी कन्या आश्रमों की हालत बद से बदतर  हो चुकी है पालक अपने बच्चों को वहाँ पढ़ाना नहीं चाहते परंतु कन्या आश्रम की अधीक्षका अपने आश्रम की छात्र संख्या का पर्याप्त रिकार्ड दर्ज रखने के मंशा से छात्राओं की टी सी नहीं दे रही है और पालको को परेशान कर रही है । ऐसा ही एक मामला आदिवासी विकासखंड धनौरा के भुरकुंटी आश्रम का सामने आया है । जहाँ आव्यवस्थाओं से परेशान होकर पालक सेवकराम विश्वकर्मा अपनी कक्षा चार में अध्ययनरत पुत्री को निकालकर अन्य स्कूल में प्रवेश दिलाना चाहते है परंतु कन्या आश्रम की अधीक्षका छात्रा की टीसी नहीं दे रही है और कन्या आश्रम में रखने के लिये पालक को मजबूर कर रही है । अधीक्ष्का की जबरदस्ती से पालक बुरी तरह परेशान है और उसने जिला कलेक्टर को एक आवेदन देकर कन्या आश्रम से बच्ची का स्थानांतरण प्रमाण पत्र दिलाने की मांग की है । जिसमें उसने उल्लेख किया है कि वह गंगई रैयत निवासी मजदूर हूँ मै अपनी पुत्री श्वेता विश्वकर्मा को अपने पास में रखकर गंगई रैयत में ही पढ़ाना चाहता हूँ परंतु आश्रम अधीक्षका निर्मला भलावी उन्हें परेशान कर रही है और स्थानांतरण प्रमाण पत्र नहीं दे रही है । सेवकराम ने बताया कि वह अनेक बार काम धंधा छोड़कर कन्या आश्रम के चक्कर लगा चुका है परंतु प्रमाण पत्र प्रदान नहीं किया गया है । कन्या आश्रम की एक तो अधीक्षका आश्रम में मिलती नहीं है और फोन भी नहीं उठाती है और जब मिलती है तो टी सी देने से मना करती है और कहती है कि सिवनी से अनुमति मिले बिना टी सी प्रदान नहीं की जायेगी । कन्या आश्रम की अधीक्षका की मनमानी से मजदूर पिछले 15 दिन से बेहद परेशान हो चुका है ।
इनका कहना आपने जानकारी प्रदान की है मै कन्या आश्रम से जानकारी लेकर समस्या का निराकरण करा दूंगा । सतेन्द्र मरकाम सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें