Wed, 21 Oct 2026 | 04:23:16 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

वर्षा से क्षतिग्रस्त हुये पुल पुलिया की शीघ्र हो मरम्मत - कलेक्टर

वर्षा से क्षतिग्रस्त हुये पुल पुलिया की शीघ्र हो मरम्मत - कलेक्टर
शेयर करें:
समय सीमा बैठक सम्पन्न सिवनी यशो:- कलेक्टर क्षितिज सिंघल की अध्यक्षता में सोमवार 25 सितम्बर को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा बैठक आयोजित हुई। बैठक में सीईओ नवजीवन विजय, अपर कलेक्टर सीएल चनाप सहित सभी विभाग प्रमुखों की उपस्थिति रही साथ ही विकासखण्डस्तरीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। बैठक में सर्वप्रथम कलेक्टर श्री सिंघल ने सीएम हेल्पलाईन में 50 दिवस से अधिक समय से लंबित शिकायतों, जिलेवार रैंकिंग के लिए चयनित शिकायतों की विभागवार विस्तृत समीक्षा की। जिसमें सीईओ जनपद सिवनी एवं घंसौर द्वारा अंत्येष्टी सहायता योजना की शिकायतों पर कार्यवाही न करने को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। इसी तरह सीएम मॉनिट, सांसद एवं विधायकगणों सहित विभिन्न आयोगों से प्राप्त प्रत्येक पत्रों की विस्तृत समीक्षा कर नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश संबंधित विभागाधिकारियों को दिए। कलेक्टर श्री सिंघल ने सभी सड़क निर्माण विभागों को अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त हुए पुल-पुलिया एवं सड़कों की मरम्मत कार्य कराने के साथ- साथ सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को प्राकृतिक आपदा प्रकरणों के त्वरित निराकरण कर संबंधित प्रभावितों को आर्थिक सहायता स्वीकृत करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंघल ने आगामी निर्वाचन को लेकर सभी नोडल एवं सेक्टर अधिकारियों को भी निर्देशित कि सभी अधिकारी उनकों सौंपे गए कार्यों को समय सीमा में पूर्ण करें तथा निर्वाचन दायित्वों को जिम्मेदारी से निर्वाहन सुनिश्चित करें। कलेक्टर श्री सिंघल ने जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन, अवैध शराब आदि में प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए। इसी तरह आगामी त्यौहारों के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन के विभाग के अधिकारियों को खाद्य प्रतिष्ठानों से अधिक से अधिक खाद्य पदार्थों के नमूनों की जांच कार्यवाही सुनिश्चित कर अमानक खाद्य पदार्थ विक्रय करने वाले दुकानदारों पर कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री सीखों कमाओं योजना, मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना, खाद्यान्न वितरण सहित अन्य योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष