Tue, 20 Oct 2026 | 12:16:35 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी

यूपीएससी में चयनित नगर की आईएएस बेटी फरखन्दा को  नपाध्यक्ष ने दीं शुभकामनाएँ 

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Apr 22, 2025 11:46 pm / Post views : 329

यूपीएससी में चयनित नगर की आईएएस बेटी फरखन्दा को  नपाध्यक्ष ने दीं शुभकामनाएँ 
शेयर करें:

परिवारजनों को दी बधाई, कहा- युवाओं को मिलेगी प्रेरणा 

Balaghat 22 April 2025
बालाघाट यशो:- यूपीएससी संघ लोक सेवा आयोग 2024 की परीक्षा में सम्मिलित होकर 2025 में जारी हुये परिणाम में उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है। बालाघाट नगर की बेटी फरखन्दा कुरैशी के आईएएस बनने पर जहां उन्हें बधाई देने वाले निवास स्थान पर पहुंचे इसी बीच नपाध्यक्ष भारती सुरजीतसिंह ठाकुर ने भी अधिवक्ता गुड्डू मलिक के निवास पर पहुंचकर उनकी बेटी तथा पूरे परिवार को इस ऐतिहासिक सफलता के लिये पौधा भेंट कर बधाई प्रेषित की। 
नपाध्यक्ष ने बताया कि बालाघाट शहर के लिये यह गौरव का क्षण है कि हमारे शहर की बिटियां फरखन्दा ने आईएएस बनने का गौरव हासिल किया है इससे पूरा जिला गौरवान्वित महसूस कर रहा है। जिस प्रकार उनके परिवार ने समर्पण दिखाया और संस्कार डालने के साथ ही अध्ययन के प्रति प्रेरित किया उसका परिणाम इस सफलता में परिलक्षित हो रहा है। ऐसी बिटियां ना सिर्फ समाज बल्कि पूरे जिले के लिये प्रेरणादायी है जिसकी जितनी प्रशंसा की जाये कम है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका परिषद बालाघाट द्वारा बिटियां फरखन्दा का नागरिक सम्मान कार्यक्रम भव्यतम स्वरूप में आयोजित किया जायेगा। क्योंकि आज इस बेटी के प्रयास ने ना सिर्फ बेटी पढ़ाने के महत्व को समझाया है बल्कि समाज में बेटियों की शिक्षा और उनके योगदान को भी प्रस्तुत किया। सरकार द्वारा बेटी-बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की सच्ची सफलता इसी अर्थो में सामने है कि एक विलक्षण प्रतिभा की धनी इस बेटी ने ना सिर्फ परिवार बल्कि बालाघाट नगर और जिले का मान-सम्मान बढ़ाया है। 

युवाओं को मिलेगी प्रेरणा-नपाध्यक्ष 

नपाध्यक्ष श्रीमती ठाकुर ने कहा कि फरखन्दा की इस सफलता से नगर एवं जिले के उन युवाओं को प्रेरणा मिलेगी जो यूपीएससी तथा राज्य प्रशासनिक सेवा की तैयारियों में लगे रहते है जिन्हें सफलता नहीं मिलती है और वे निराश हो जाते है, जरूरी है कि लक्ष्य पर ध्यान केन्द्रित किया जाये तो सफलता जरूर मिलती है इसलिए फरखन्दा कुरैशी की कामयाबी उन सभी युवाओं के लिये प्रेरणादायी है।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें