Mon, 19 Oct 2026 | 08:10:11 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी के 537 आंगनवाड़ी केंद्रों में तिथि भोज एवं कन्या भोज का आयोजन, पोषण जागरूकता को मिला बढ़ावा जिला भाजपा ने दी शुभकामनाएं, कहा—उत्तराखंड में जनसेवा और सुशासन का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे डॉ. , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी के 537 आंगनवाड़ी केंद्रों में तिथि भोज एवं कन्या भोज का आयोजन, पोषण जागरूकता को मिला बढ़ावा जिला भाजपा ने दी शुभकामनाएं, कहा—उत्तराखंड में जनसेवा और सुशासन का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे डॉ. , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ

शहर के छ: हजार नजूल पट्टाधारियों की लीज 31 मार्च को हो जायेगी समाप्त

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Mar 05, 2025 05:56 pm / Post views : 365

शहर के छ: हजार नजूल पट्टाधारियों की लीज 31 मार्च को हो जायेगी समाप्त
शेयर करें:

नजूल कार्यालय में नवीनीकरण की प्रक्रिया के लिये आवेदन हो रहे जमा

Seoni 05 March 2025 सिवनी यशो:- सिवनी नगरीय क्षेत्र के छ: हजार से अधिक व्यक्तियों की आवासीय और व्यापारिक लीज आगामी 31 मार्च को समाप्त हो हो जायेगी । लीज नवीनीकरण के लिये कब्जाधारी आवेदन कर सकते है, आवेदन करने पर शासन के निर्देशानुसार लीज का नवीनीकरण किया जायेगा । नजूल की जमीन पर शासन से मात्र 25 साल की लीज मिलती है। राजस्व निरीक्षक के अनुसार शहर में तकरीबन 6000 पट्टेधारियों की लीज आगामी 31 मार्च को समाप्त हो रही है । इन सभी पट्टाधारियों की लीज का वर्ष 2000 में नवीनीकरण हुआ था ऐसे सभी पट्टाधारी जिनका नवीनीकरण या वर्ष 2000 हजार में पट्टा जारी हुआ है वे सभी पट्टा नवीनीकरण के लिये आवेदन नजूल में उपलब्ध निर्धारित फार्म के अनुसार में जानकारी भरकर लीज नवीनीकरण के लिये आवेदन जमा करें । पट्टाधारियों के द्वारा आवेदन करने पर नजूल विभाग निर्धारित गणन पत्रक में लीज नवीनीकरण की शुल्क की गणना कर आवेदक को प्रदान करेगा उक्त शुल्क आवेदक द्वारा बैंक के चालान के माध्यम से जमा की जायेगी । नजूल के निर्धारित मापदंड पूर्ण करने पर लीज का नवीनीकरण किया जायेगा । जानकारी के अनुसार नजूल पट्टों के नवीनीकरण के लिये जिला कलेक्टर द्वारा एक टीम का गठन किया गया है । इस टीम में कुछ राजस्व निरीक्षक एवं पटरियों को शामिल किया गया है । जानकारी के अनुसार नजूल की जमीन पर काबिज लोगों की लीज का1995 में नवीनीकरण होना था जो वर्ष 2000 में हुआ था और इस दौरान लोगो को परेशानियों का सामना करना पड़ा था । वर्ष 2000 में पट्टो के नवीनीकरण को अब 25 साल बीत गए हैं और 80 प्रतिशत पट्टेधारियों के पट्टों का नवीनीकरण पुन: किया जाना है । नजूल की भूमि पर रह रहे 6000 से अधिक पट्टाधारियों के पट्टो का नवीनीकरण होना है परंतु नजूल की ओर से उन तक आधिकारिक जानकारी प्रदान नहीं की गयी है परंतु आगामी समय में पट्टो के नवीनीकरण के लिये राजस्व एवं पटरियों की टीम नगर में घूम घूम कर इस कार्य में जुटेंगे तब पट्टाधारी अपने कागजात तलाशने में जुटेंगे । शहर में लगभग छ: हजार पट्टाधारी है जिनकी लीज 31 मार्च को समाप्त हो जायेगी, इनका नवीनीकरण किया जाना है जिसके लिये लीज धारक स्वयं नजूल कार्यालय में पहुंचकर आवेदन कर रहे है । लीज धारको को व्यक्तिगत रूप से अभी कोई पत्र जारी नहीं किये गये है और न ही सार्वजनिक कोई सूचना प्रसारित की गयी है परंतु इस कार्य के टीम गठित की गई है जिसमें पटवारी एवं राजस्व निरीक्षक शामिल है जो शीघ्र ही पट्टाधारियों के पास पहुँचकर निर्धारित कार्यवाही करेंगे । हिम्मत सिंह सनोडिया राजस्व निरीक्षक नजूल सिवनी

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें