Mon, 19 Oct 2026 | 03:47:50 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा आज से सरकारी दफ्तरों में पांच दिन की लगातार छुट्टी! भारी जलसंकट, चलेगा ‘रोको-टोको’ अभियान, पानी बर्बाद किया तो कटेगा नल कनेक्शन! छपारा बस स्टैंड पर चार साल बाद शुरू हुआ सुलभ शौचालय का निर्माण, महिलाओं को मिलेगी राहत सिवनी में नवजात शिशुओं की मौत पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच और मुआवजे की मांग अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा आज से सरकारी दफ्तरों में पांच दिन की लगातार छुट्टी! भारी जलसंकट, चलेगा ‘रोको-टोको’ अभियान, पानी बर्बाद किया तो कटेगा नल कनेक्शन! छपारा बस स्टैंड पर चार साल बाद शुरू हुआ सुलभ शौचालय का निर्माण, महिलाओं को मिलेगी राहत सिवनी में नवजात शिशुओं की मौत पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच और मुआवजे की मांग

प्राचार्य की लापरवाही: जीव विज्ञान की शिक्षिका से रसायन शास्त्र पढ़वाया, छात्र-छात्राओं का भविष्य संकट में

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Aug 20, 2025 05:08 pm / Post views : 423

प्राचार्य की लापरवाही: जीव विज्ञान की शिक्षिका से रसायन शास्त्र पढ़वाया, छात्र-छात्राओं का भविष्य संकट में
शेयर करें:

शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

क्या कभी सुना है कि डॉक्टर की जगह वकील इलाज करे या इंजीनियर की जगह किसान पुल बनाए? लेकिन सिवनी जिले के ग्राम चक्की खमरिया स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में यही हो रहा है। आधा शैक्षणिक सत्र गुजर चुका है, फिर भी रसायन शास्त्र का विषय जीव विज्ञान की शिक्षिका से पढ़वाया जा रहा है।

पालकों का आरोप

विद्यालय के प्राचार्य किशोर कुमार यादव पर आरोप है कि वे रसायन शास्त्र और जीव विज्ञान के विषय में भी अंतर नहीं समझ पाए। पालकों का कहना ह "यह शिक्षा नहीं, बल्कि बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।"

मामला कैसे शुरू हुआ

शिक्षिका आरती सतनामी को रसायन शास्त्र पढ़ाने के लिए नियुक्त किया गया था, लेकिन उनकी ड्यूटी केवलारी विकासखंड में लगने के बाद नया शिक्षक नियुक्त नहीं किया गया। खानापूर्ति के नाम पर जीव विज्ञान शिक्षिका से रसायन शास्त्र पढ़वाया गया।

मेधावी छात्रा भी बनी शिकार

इस लापरवाही का सबसे बड़ा उदाहरण छात्रा अंकिता पाल है। हिंदी और गणित में लगभग शत-प्रतिशत अंक लाने वाली अंकिता को रसायन शास्त्र में केवल 87 अंक ही मिले। इस कमी ने उसे प्रादेशिक स्तर पर स्थान पाने से वंचित कर दिया। अब सोचिए, जब मेधावी छात्रा का यह हाल हुआ तो सामान्य छात्र-छात्राओं की स्थिति कितनी खराब रही होगी।

कलेक्टर से हस्तक्षेप की माँग

पालकों और नागरिकों का कहना है कि जिला कलेक्टर को तुरंत जाँच करवानी चाहिए। सवाल यह है कि जब जिलाधीश महोदया बच्चों की बैठने की व्यवस्था सुधारने के लिए गिफ्ट अ डेस्क अभियान जैसी पहल कर रही हैं, तो शिक्षा के असली आधार – शिक्षकों की गुणवत्ता – पर भी क्यों ध्यान नहीं दिया जा रहा?

अपेक्षा

जागरूक नागरिकों ने कलेक्टर से समय रहते ठोस कदम उठाने की अपेक्षा जताई है, ताकि आने वाले समय में किसी भी छात्र-छात्रा का भविष्य बर्बाद न हो।