Thu, 22 Oct 2026 | 02:16:53 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव 400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव

धूम-धाम से निकली दीक्षार्थियों की निकली शोभायात्रा

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Sep 07, 2024 10:18 pm / Post views : 129

धूम-धाम से निकली दीक्षार्थियों की निकली शोभायात्रा
शेयर करें:
  सिवनी यशो:- आचार्य श्री विमर्शसागर जी महाराज के संघ में शामिल होने वाले दीक्षार्थियों की शोभायात्रा शुक्रवार रात श्री दिगंबर जैन मंदिर से निकली और छोटे जैन मंदिर के सामने से होते हुए पुन: बड़ा जैन मंदिर के सामने समाप्त हो गयी. ज्ञात हो कि साधना के मार्ग में पहला व्रत ब्रम्हचर्य व्रत होता है. ब्रम्हचर्य को साधने वाले श्रेष्ठ साधकों को आगे मुनि एवं आर्यिका दीक्षा प्रदान की जाती है. जब साधकों को आगे की दीक्षा दी जाना है यह तय हो जाता है तो उनकी साधना की अनुमोदना के लिये सामाजिक रीति रिवाज अनुसार शोभायात्रा का आयोजन किया जाता है जिसमें दीक्षार्थी साधकों को अश्व बग्घियों में सवार कर, उन्हें मेंहदी लगा जिस प्रकार एक दूल्हे की बारात निकाली जाती है वैसे ही दीक्षार्थियों की भी शोभायात्रा जिसे बिनौली कहते हैं बैंड बाजे लाइटिंग के निकाली की जाती है. आचार्य श्री विमर्श सागर जी महाराज के संघ में 13 बम्हमचारी बहनों का प्रवेश होना है. इन ब्रम्हचारी बहनों की शोभायात्रा गत दिवस श्री ब?े जैन मंदिर के सामने से निकाली गयी जो कि मंदिर जी की परिक्रमा कर पुन: वहीं समाप्त हो गयी. यह शोभायात्रा 2 घंटे तक चलते रही. भले ही इस शोभायात्रा का मार्ग छोटा था पर जगह जगह दीक्षार्थियों की सूखे मेवों मिठाइयों से गोद भरने वालों की संख्या बहुत अधिक थी. रात 9 बजे शोभायात्रा शुरू हुई और 11 बजे समाप्त हुई जिसके बाद दीक्षार्थी लखनादौन के लिये रवाना हो गये और आज शनिवार को लखनादौन में भी इसी तरह बिनौली का कार्यक्रम आयोजित हुआ.