Mon, 19 Oct 2026 | 07:14:56 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
जिला भाजपा ने दी शुभकामनाएं, कहा—उत्तराखंड में जनसेवा और सुशासन का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे डॉ. , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा जिला भाजपा ने दी शुभकामनाएं, कहा—उत्तराखंड में जनसेवा और सुशासन का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे डॉ. , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा

रजत पात्र में श्री स्वस्तिक एवं ओम की आकृति उभरी

रजत पात्र में श्री स्वस्तिक एवं ओम की आकृति उभरी
शेयर करें:
सिवनी यशो:- फाल्गुन कृष्ण सप्तमी बुधवार की प्रात: जैन धर्म के सप्तम तीर्थंकर भगवान सुपार्श्वनाथ स्वामी जी के निर्वाण महामहोत्सव एवं अष्टम तीर्थंकर भगवान चन्द्रप्रभ स्वामी ज्ञान कल्याणक के शुभ अवसर पर नगर स्थित जैन मंदिरों में सप्तम एवं अष्टम युगल तीर्थंकर महाप्रभु की विशेष महा आराधना की गई। निवार्णोत्सव के परिपेक्ष्य में श्री दिगम्बर छोटे मंदिर जी में प्रथम तल एवं भूतल पर विराजित भगवान सुपार्श्वनाथ स्वामी जी की श्याम प्रस्तर से एवं भगवान चंद्रप्रभ स्वामी को श्वेत प्रस्तर से निर्मित भव्य मूलनायक रूप में विराजित अतिशयकारी जिन प्रतिमाओं का प्रात: 9.00 बजे भक्ति भाव पूर्वक जिनाभिषेक शांतिधारा पूर्वक किया गया तत्पश्चात तीर्थंकर युगल की महाआरती, केवलज्ञान एवं निवार्णोत्सव की महापूजन आयोजित कर निर्वाण लाडू समर्पित किया गया। इस अवसर पर धर्म एवं परमार्थ के कार्यों में सदैव ही समर्पित जैन चौधरी परिवार सेश्रीमती सरला चौधरी माता श्री नीरज पंकज चौधरी परिवार द्वारा श्री जी को काजू बादाम,अखरोट, किशमिश, खारक,मारियल गोले, लौंग, इलायची आदि उत्कृष्ट सूखे मेवे के साथ सुसज्जित कर शर्करा चूर्ण का सुंदर आकर्षक लाडू समर्पित किया गया। छोटे जैन मंदिर जी में प्रतिष्ठित भगवान मुनिसुव्रत नाथ स्वामी जी के जिनालय में श्री जी के अभिषेक उपरांत विस्मयकारी घटना घटी। उल्लेखनीय है कि जैन परंपरा में श्री जिनेंद्र प्रभु के अभिषेक के पूर्व प्रतिमा को विराजित करने के रजत पात्र जिसे पांडुक पीठ कहा जाता है इस पीठ पर शुद्ध चंदन केशर से श्री ? एवं स्वस्तिक जैसे मंगल वर्ण एवं चिन्ह अंकित किए जाते है जो सामान्यत: पांडुक पीठ पर विराजित प्रतिमा का अभिषेक करते ही गंधोदक के जल से साफ हो जाते है किंतु अहो आश्चर्य अभिषेक उपरांत जैसे ही श्री जी की प्रतिमा प्रक्षाल के लिए उठाई गई तो देखा गया कि अभिषेक हुए रजत पांडुक पीठ पर जल कणों से वे श्रीकार एवं स्वस्तिक के चिन्ह यथावत बने हुए थे जब पीठ को पुन: जल से धोया गया तो भी वे शुभ चिन्ह पात्र पर काफी देर तक भी अंकित रहे उक्त घटना शुभ लक्षणों से संयुक्त है। प्रत्यक्षदर्शी इसे जैन श्रमण संस्कृति के महान आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के अवसान के बाद उनके ही प्रतिबिंब रूप में नवोदित आचार्य श्री समयसागर जी महाराज के धर्म प्रभावना एवं साधनामयी उज्ज्वल भविष्य को निहार रहे है। ये रहे उपस्थित इस अवसर पर अभय कुमार जैन, जय कुमार अधिवक्ता, अनिल नायक,चंद्र कुमार,अशोक चौधरी, मिलन बाझल, संजय नायक,राजेश चौधरी, जिनेश बागड़,प्रफुल्ल गोयल, पारस जैन,प्रकाश जैन, अजय नायक, डॉक्टर अपूर्व जैन, विनी चौधरी, प्रदीप जैन, सन्मत जैन,दीपक जैन, शेलेंद्र चौधरी, अंकित बाझल रीतेश जैन, राहुल रोहित चौधरी मुकेश जैन सहित महिला समाज की सदस्याये बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें